विषय: स्मार्ट मीटर एवं अन्य चुनौतियों पर चर्चा हेतु बैठक
आज एस० एम० ए० यू० इंटरनेशनल इंडस्ट्री एंड ट्रेड चैम्बर्स एवं उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL) के अधिकारियों द्वारा किर्बी बिल्डिंग सिस्टम्स कंपनी में एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य स्मार्ट मीटर एवं अन्य तकनीकी चुनौतियों पर चर्चा करना था।
बैठक में UPCL के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें –श्री एस० सी० त्रिपाठी जी (चीफ),,श्री प्रदीप चौधरी जी (SE),श्री दीपक सैनी जी (EE, सिडकुल),श्री मौ० सिराज उस्मानी जी (EE, टेस्ट) मुख्य रूप से शामिल हुए। बैठक में विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। जीनस कंपनी की टीम से –श्री रविश त्यागी जी,श्री हरी सिंह जी,श्री महिपाल जी,श्री राजकुमार लांबा जी,एवं सुश्री ऋतू चौहान जी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं एवं उनके समाधान पर विस्तृत चर्चा हुई। उपस्थित प्रतिभागियों ने जीनस कंपनी की टीम से कई महत्वपूर्ण प्रश्न भी पूछे। सभी बिंदुओं पर चर्चा सुनने के बाद UPCL के चीफ श्री एस० सी० त्रिपाठी जी ने आश्वासन दिया कि स्मार्ट मीटर में आ रही समस्याओं की जांच हेतु एक विशेष टीम गठित की जाएगी, जो जल्द ही रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी और आवश्यक समाधान लागू किया जाएगा।
इस चर्चा को आगे बढ़ाते हुए एस० एम० ए० यू० की ओर से श्री राकेश त्यागी जी ने कहा कि,“जब तक स्मार्ट मीटरों में आ रही समस्याओं का समाधान नहीं होता, तब तक नए स्मार्ट मीटरों की स्थापना नहीं की जानी चाहिए।”
हरिद्वार जिला अधिकारी के निर्देश उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों और सिडकुल के उद्यमियों की एक निजी कंपनी में उधोगों को आ रही समस्याओं के समाधान को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में स्मार्ट मीटर और तकनीकी समस्याओं के समाधान को दोनों पक्षों में चर्चा की गई।बैठक में UPCL के अधिकारी और सिडकुल से जुड़ी एसोसिएशन के प्रतिनिधि और उधमी मौजूद रहे।
इस दौरान उधमियों ने बताया कि उधोगों को विधुत संबंधी कई तकनीकी और स्मार्ट मीटर की रीडिंग और बिल को लेकर आ रही समस्याओं से विधुत विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया है, जिसके बाद जल्द समाधान का आश्वासन दिया गया है।
वही यूपीसीएल के अधिकारियों ने बैठक में उधमियों द्वारा रखी गई समस्याओं को सुनकर समाधान की बात कही है।
इस बैठक में एस० एम० ए० यू० चैम्बर्स की ओर से,श्री अनिल शर्मा जी,श्री मोहिंदर आहूजा जी,श्री कुलभूषण जी,श्री आशीष गुप्ता जी,एवं सुश्री ममता सेंगर जी भी उपस्थित रहे।

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,