कोतवाली ज्वालापुर,नशा तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही जारी, चरस के साथ तस्कर दबोचा,होंडा ड्रीम बाइक पर सवार तस्कर के कब्जे से 485 ग्राम चरस बरामद।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद हरिद्वार द्वारा अवैध मादक पदार्थ (अवैध शराब/स्मैक/चरस/गांजा/आदि) तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने दिनांक-28/10/2025 को दौराने चैंकिंग अभियुक्त सचिन नामक युवक को 485 ग्राम अवैध मादक पदार्थ चरस व मोटरसाइकिल होंडा ड्रीम युवा के साथ लाल पुल के आगे नहर पटरी के पास से गिरफ्तार किया गया।
आरोपी के विरुद्ध कोतवाली ज्वालापुर पर मुकदमा अपराध संख्या 626/2025 धारा 8/20/60 NDPS एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया।
*नाम व पता आरोपित-*
सचिन पुत्र कंवरपाल निवासी रसूलपुर टोंगिया थाना बुग्गावाला जनपद हरिद्वार
*बरामदगी का विवरण-*
1-485 ग्राम अवैध मादक पदार्थ चरस बरामद
2-मोटरसाइकिल होंडा ड्रीम युवा
*पुलिस टीम-*
1-प्रभारी चौकी रेल उप निरीक्षक समीप पाण्डेय
2-कांस्टेबल गणेश तोमर
3-कांस्टेबल रवि चौहान

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,