*सतर्कता को साझा जिम्मेदारी के रूप में अपनाना होगा* – *रंजन कुमार*
(बीएचईएल हरिद्वार में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारम्भ)
हरिद्वार, 27 अक्टूबर: सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी तथा सत्यनिष्ठा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से, हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बीएचईएल हरिद्वार में सतर्कता जागरूकता सप्ताह – 2025 मनाया जा रहा है । 27 अक्टूबर से 02 नवम्बर तक चलने वाले इस वर्ष के सतर्कता जागरुकता सप्ताह की विषयवस्तु है “सतर्कता: हमारी साझा जिम्मेदारी” ।
इस उपलक्ष्य में आज आयोजित कार्यक्रम में, बीएचईएल हरिद्वार के महाप्रबंधक एवं प्रमुख श्री रंजन कुमार ने, मुख्य प्रशासनिक भवन परिसर में कार्यरत बीएचईएल कर्मियों को सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा दिलवाई । उन्होंने कहा कि हमें अपने दैनिक कार्यों और निर्णयों में, सदैव सतर्कता के मूल्यों का अनुपालन करना चाहिए । श्री रंजन ने बताया कि सतर्कता को मात्र दायित्व के रूप में नहीं, बल्कि एक साझा ज़िम्मेदारी के रूप में देखा जाना चाहिए ।
शेष सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने-अपने विभागाध्यक्षों के माध्यम से कार्यस्थल पर प्रतिज्ञा ली । कर्मचारियों की अभिप्रेरणा हेतु कार्यक्रम में महामहिम राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री तथा मुख्य सतर्कता आयुक्त के संदेश भी पढ़े गये । उल्लेखनीय है कि सतर्कता जागरूकता सप्ताह के उपलक्ष्य में बीएचईएल हरिद्वार में निबंध, स्लोगन और कविता आदि विभिन्न प्रतियोगिताओं सहित, अनेक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है ।
इस अवसर पर महाप्रबंधकगण, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी तथा यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे ।

More Stories
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, द्वारा पैरा लीगल वालंटीयर्स/अधिकार मित्रों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण विशेष क्षमता निर्माण एवं कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल हुआ आयोजन।
उत्तराखण्ड एसटीएफ की साइबर क्राइम टीम की बड़ी कार्यवाही – बन्द पडी बीमा पॉलिसियों को चालू करने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गैंग का एक सदस्य नोएडा से किया गिरफ्तार, दून निवासी व्यक्ति के साथ पीएनबी मिडलाइफ इंश्योरेंस का अधिकारी बताकर की थी लगभग 26 लाख की धोखाधडी,
ज्वालापुर स्थित पीएम श्री जीजीआईसी विद्यालय में बुधवार को जर्मनी सरकार और जीआईजेड संस्था के छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने पहुंचकर नमामि गंगे अभियान के तहत संचालित गतिविधियों का किया अवलोकन, प्रतिनिधिमंडल ने विद्यालय में छात्राओं द्वारा गंगा स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें बताया प्रेरणादायक,