“सुशासन शिविर-3” में मानचित्र स्वीकृति हेतु शिविर आयोजित करने के निर्देश
आज हरिद्वार–रुड़की विकास प्राधिकरण की बैठक में। उपाध्यक्ष महोदया की अध्यक्षता में यह निर्देशित किया गया कि आम नागरिकों की सुविधा एवं पारदर्शी सेवा प्रदाय के उद्देश्य से “सुशासन शिविर 3” में विभिन्न क्षेत्रों रुड़की/हरिद्वार /भगवानपुर में एकदिवसीय विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा।
इस शिविर में भवन निर्माण के आवासीय नए तथा लंबित मानचित्र स्वीकृति (Map Approval) से संबंधित आवेदन सीधे जनता से प्राप्त किए जाएंगे तथा स्थल पर ही संबंधित तकनीकी अधिकारियों द्वारा आवश्यक जांच और मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा तथा संबंधित दस्तावेजों की पुष्टि उपरांत मानचित्रों पर निर्णय लिया जाएगा। यदि कोई आवेदक नियत तिथि में शुल्क जमा करता है तो मानचित्र भी अवमुक्त किए जाएँगे।
इस पहल का उद्देश्य लोगों को प्राधिकरण कार्यालय तक बार-बार आने की आवश्यकता से मुक्त करना और “जन सहायता—एक स्थान पर समाधान” की भावना को सशक्त बनाना है।
उपाध्यक्ष महोदय ने कहा कि प्राधिकरण जनता की सुविधा के लिए ऐसी जनसहायता शिविर श्रृंखला आगे भी अन्य क्षेत्रों में आयोजित करेगा, जिससे आम नागरिकों को योजनाओं, मानचित्र स्वीकृति, तथा निर्माण अनुमति प्रक्रियाओं की जानकारी और सहयोग एक ही स्थान पर प्राप्त हो सके। इस संबंध में जल्द ही तिथियाँ प्रसारित की जायेंगी।
हरिद्वार–रुड़की विकास प्राधिकरण, हरिद्वार

More Stories
इम्पैक्ट इंडिया समिट 2026: वरिष्ठ समाजसेवी जगदीश लाल पाहवा और परमानन्द पोपली नई दिल्ली में ‘श्रेष्ठ एनजीओ सम्मान’ से अलंकृत, “यह सम्मान समाजसेवा के संकल्प को और मजबूत बनाता है” — पाहवा…
उत्तर प्रदेश बॉर्डर पर चाक-चौबंद सुरक्षा: चिड़ियापुर नई पुलिस चौकी का लोकार्पण, एसएसपी नवनीत सिंह भुलर के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, बॉर्डर एरिया पर रहेगी पैनी नजर, अपराधियों के हौसले होंगे पस्त, यातायात प्रबंधन और अपराध नियंत्रण में साबित होगी मील का पत्थर…
ज्वालापुर पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग मचाने वाले 3 युवक किए गिरफ्तार, रानीपुर मोड़ पर सरेआम हुड़दंग और मारपीट करना पड़ा भारी…