मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र द्वारा मनरेगा योजना से युवाओं को जोड़ने सम्बन्धी अधिक से अधिक कार्यों को क्रियान्वित कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया, जिससे कार्यों में अधिक से अधिक जनसहभागिता के साथ-साथ आजीविका से भी जोड़ा जा सके।
उन्होंने समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि मनरेगा योजना एवं अन्य विभागों के साथ बैठक कर केन्द्राभिसरण/युगपतिकरण के माध्यम से प्रत्येक ग्रामों में सिंचाई सुविधा की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये ।
उन्होंने अतिक्रमण के खिलाफ चिन्हीकरण कर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश सभी खंड विकास अधिकारियों को दिए तथा एसडीएम के साथ संयुक्त कार्यवाही करे जिससे कि दोबारा अतिक्रमण न हो सके ,सभी चकरोड़ को खाली कराए।उन्होंने मनरेगा स्कीम के तहत होने वाले अमृत सरोवर परियोजनाओं और अन्य विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।
उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि कार्य धरातल पर दीखें, कार्यों की जनता द्वारा सराहना मिले इसलिए कार्य पूरी पारदर्शिता व गुणवत्ता से पूरे किये जायें।
इस दौरान जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, खण्ड विकास अधिकारी बहादराबाद बीडीओ मानस मित्तल,बीडीओ भगवानपुर आलोक गार्गेय सहित सभी ब्लॉकों के खंड विकास अधिकारी एवं जनपद के समस्त उप कार्यक्रम अधिकारी, मनरेगा कर्मी भी बैठक में उपस्थित रहें।
विकास भवन सभागार में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना की आयोजित हुई समीक्षा बैठक में…सीडीओ ने डॉ ललित नारायण मिश्र ने दिए निर्देश, मनरेगा योजना से युवाओं को जोड़ने को अधिक से अधिक कार्यों को करें क्रियान्वित, जिससे जनसहभागिता के साथ-साथ आजीविका से भी जोड़ा जा सके…

More Stories
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, द्वारा पैरा लीगल वालंटीयर्स/अधिकार मित्रों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण विशेष क्षमता निर्माण एवं कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल हुआ आयोजन।
उत्तराखण्ड एसटीएफ की साइबर क्राइम टीम की बड़ी कार्यवाही – बन्द पडी बीमा पॉलिसियों को चालू करने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गैंग का एक सदस्य नोएडा से किया गिरफ्तार, दून निवासी व्यक्ति के साथ पीएनबी मिडलाइफ इंश्योरेंस का अधिकारी बताकर की थी लगभग 26 लाख की धोखाधडी,
ज्वालापुर स्थित पीएम श्री जीजीआईसी विद्यालय में बुधवार को जर्मनी सरकार और जीआईजेड संस्था के छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने पहुंचकर नमामि गंगे अभियान के तहत संचालित गतिविधियों का किया अवलोकन, प्रतिनिधिमंडल ने विद्यालय में छात्राओं द्वारा गंगा स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें बताया प्रेरणादायक,