थाना श्यामपुर,अर्धवार्षिक निरीक्षण करने थाना श्यामपुर पहुंचे एसपी सिटी,व्यवस्थाओं का लिया जायज़ा, सुधार के लिए मातहतों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
आज दिनांक 27/10/25 को एसपी सिटी पंकज गैरोला द्वारा थाना श्यामपुर का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया।
सेरिमोनियल गार्द द्वारा दी गई सलामी के पश्चात शुरु हुए अर्द्धवार्षिक निरीक्षण के दौरान एसपी सिटी द्वारा थाना परिसर, बैरिक, मैस मालखाना और सीसीटीएनएस कार्यालय/थाना कार्यालय/मालखाना/डाक कार्यालय/महिला हेल्प डेस्क का बारीकी से मुआयना किया गया।
इस दौरान थाने की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए थानाध्यक्ष व अन्य मातहत को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। थाना कर्मचारियों को अस्लाह/हथियारों का अभ्यास कराकर हेड मोहर्रिर को माह में कम से कम दो बार सभी अधिकारी और कर्मचारियों को शस्त्रो का नियमित अभ्यास कराए जाने व मालखाना मोहर्रिर को पुराने और अनुपयोगी मालो का उचित और शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए।
थाना अभिलेखों का बारिकी से निरीक्षण कर प्रधान लेखक एवं थाना कार्यालय में नियुक्त कार्मिकों को वर्तमान परिदृश्य के दृष्टिगत ऑनलाईन पोर्टल / एप्प पर सूचनाओं अध्यावधिक करने हेतु निर्देशित किया गया।
निरीक्षण के पश्चात थाना श्यामपुर पर मौजूद समस्त उ0नि0/कार्मिकों के पारिवारिक व विभागीय समस्याओं को सम्मेलन किया गया।

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,