सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों को दून पुलिस ने सिखाया कानून का पाठ*
*शराबियों की बारात लेकर फिर थाने पहुँची दून पुलिस की वाहन सेवा*
*सार्वजनिक स्थानों , सड़क किनारे शराब पीने वालों 24 लोगों को पुलिस ने लिया हिरासत में*
*पुलिस एक्ट में चालान कर वसूला गया 6000/- ₹ का जुर्माना, दी सख्त हिदायत*
*एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सार्वजनिक स्थानो में शराब पीने वालों के विरुद्ध लगातार अभियान है जारी*
*थाना प्रेमनगर*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने तथा हुड़दंग करने वालों तथा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
इसी क्रम में आज दिनांक 25-10-2025 को थाना प्रेमनगर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत प्रेमनगर, ठाकुरपुर रोड , नन्दा की चौकी, सुधोवाला , विधोली सार्वजनिक स्थानों पर सडक किनारे खुले में अथवा गाड़ियों में शराब पीने व पिलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्व चैकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर खुले में शराब पी रहे कुल 24 व्यक्तियो को पुलिस द्वारा बस के माध्यम से थाने पर लाया गया व पूछताछ के पश्चात उन्हें भविष्य के लिए सख्त हिदायत देकर सभी 24 व्यक्तियों के पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत चालानी कार्यवाही की गई एवं कुल 6000/- रू0 का जुर्माना वसूला गया।

More Stories
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, द्वारा पैरा लीगल वालंटीयर्स/अधिकार मित्रों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण विशेष क्षमता निर्माण एवं कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल हुआ आयोजन।
उत्तराखण्ड एसटीएफ की साइबर क्राइम टीम की बड़ी कार्यवाही – बन्द पडी बीमा पॉलिसियों को चालू करने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गैंग का एक सदस्य नोएडा से किया गिरफ्तार, दून निवासी व्यक्ति के साथ पीएनबी मिडलाइफ इंश्योरेंस का अधिकारी बताकर की थी लगभग 26 लाख की धोखाधडी,
ज्वालापुर स्थित पीएम श्री जीजीआईसी विद्यालय में बुधवार को जर्मनी सरकार और जीआईजेड संस्था के छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने पहुंचकर नमामि गंगे अभियान के तहत संचालित गतिविधियों का किया अवलोकन, प्रतिनिधिमंडल ने विद्यालय में छात्राओं द्वारा गंगा स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें बताया प्रेरणादायक,