रानीपुर पुलिस के हाथ लगी कामयाबी…दीवाली की रात भेल में हुई चोरी की वारदात का 72 घंटे में किया खुलासा…एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर माल हुआ बरामद… जानकार ही निकला चोर, घर की चाबियों पर पहले ही कर दिया था हाथ साफ…

कोतवाली रानीपुर,दीवाली की रात चोरों ने BHEL स्थित आवास को बनाया था अपना निशाना,मौके का फायदा उठा सोने-चांदी के जेवरात, नगदी और दस्तावेज ले उड़े थे चोर,हरिद्वार पुलिस ने 72 घंटे के भीतर किया वारदात का राजफाश़, शातिर चोर दबोचा,पकड़ में आए व्यक्ति के कब्जे से चोरी की ज्वैलरी व अन्य सामान बरामद,जानकार ही निकला चोर, पहले ही घर की चाबियों पर कर लिया था हाथ साफ।

दिनांक 21.10.2025 को सेक्टर-2 बी0एच0ई0एल0 निवासी व्यक्ति द्वारा कोतवाली रानीपुर पर शिकायत देकर बताया गया कि दीपावली के दिनांक 20.10.2025 की रात्रि को उनके घर से अज्ञात चोर द्वारा करीब 06 तोला सोना, 500 ग्राम चाँदी, 5000 रू0 नगदी व अन्य दस्तावेज चोरी कर लिए। प्राप्त शिकायत के आधार पर कोतवाली रानीपुर पर मु0अ0सं0 429/25 धारा 305(ए) बी0एन0एस0 का अभियोग पंजीकृत किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर वारदात के खुलासे के लिए गठित कोतवाली रानीपुर व सीआईयू हरिद्वार की संयुक्त पुलिस टीम सुरागरसी/ पतारसी कर विभिन्न सबूत जुटाते हुए 03 दिवस के अन्दर ही मुखबिर की सूचना पर कल दिनांक 24.10.2025 को एस0बी0आई0 चौक सेक्टर-2 बी0एच0ई0एल0 से संदिग्ध सत्यवीर को दबोचकर उसके पास मौजूद बैग में रखे चोरी का सामान सोने, चाँदी की ज्वैलरी, 2000 रू0 नगदी व अन्य सामान की बरामद किया।

पकड़े गए आरोपित ने पूछताछ में बताया कि वह पहले पीड़ित के क्वार्टर में ही उकके परिवार के साथ रहता था। करीब एक साल पहले वह अपने गाँव चला गया था लेकिन बीच बीच में यहां आता जाता रहता था। इस बीच आरोपी ने घर के बाहर के दरवाजों की एक-एक चाबी चोरी कर ली। पीड़ित के दीपावली पर हर साल अपने जानने वालों के यहां जाने की पहले से जानकारी होने के चलते आरोपी ने दिनांक 20.10.2025 की रात उक्त मकान का ताला खोलकर घर से चोरी कर ली व चाबी रास्ते में फेंक दी। चोरी किये गये जेवरातों का बैग आरोपी ने बी0एच0ई0एल0 सैक्टर 02 के पास झाडियों में छुपा दिया था। आज आरोपी वह बैग लेने हरिद्वार आया था लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया। मुकदमें में धारा 317(2),331(4) B.N.S की बढोत्तरी कर आरोपी को आज मा0 न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

*पकड़ा गया आरोपित-*
सत्यवीर पुत्र रामअवतार निवासी स्वाले नगर बरेली थाना किला जिला बरेली उ0प्र0 उम्र 26 वर्ष

*बरामदगी-*
1-एक गले का चोकर पीली धातु
2- दो अदद कडे पीली धातु,
3-दो अदद कान के टॉपस
4- एक कडा पीली व सफेद धातु
5- दो अदद झुमके,
6-एक अदद पीली धातु का नेकलेस,
7-दो अदद कान के टाप्स
8-एक अंगूठी पीली धातु
9- दो अदद कान की झुमके
10-एक अदद मंगलसूत्र
11-एक अदद सफेद धातु का गिलास
12-एक अदद सफेद धातु की पेन
13-दो अदद सफेद धातु की चम्मच
14-दो अदद सफेद धातु की कटोरी
15-दो सिक्के सफेद धातु
16- एक अदद सफेद धातु का विस्किट
17- छः अदद सफेद धातु के कडे
18-आठ अदद बिछुवे
19-एक अदद सफेद धातु की कमरबन्द
20-चार अदद सफेद धातु की पायल
21-एक पैकेट किसमिस
22-एक पैकेट काजू
23-एक पैकेट अंजीर
24- एक अदद थरमस स्टील
25- कुल 2000 रू0 नगदी

*पुलिस टीम-*
1. प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर शान्ति कुमार
2. व0उ0नि0 नितिन चौहान
3. उ0नि0 देवेन्द्र सिंह पाल
4. अ0उ0नि0 सुबोध घिल्डियाल
5. हे0का0 जितेन्द्र चौधरी
6. हे0का0 विमल नेगी
7. कानि0 उदय नेगी
8. कानि0 सन्दीप तोमर

*सीआईयू टीम-*
1- प्रभारी सीआईयू नरेन्द्र सिंह बिष्ट
2- का0 वसीम

You may have missed