दिल्ली पब्लिक स्कूल रानीपुर हरिद्वार।
डीपीएस रानीपुर हरिद्वार में चल रहे जोन-3 द डीपीएस बॉस्केटबॉल ब्याज ओपन टूर्नामेंट में खिलाड़ी दिखा रहे हैं अपना दमखम… फाईनल में पहुंचने के लिए हो रही है भिड़ंत*
आज दिनांक 16 अक्टूबर को टूर्नामेंट के दूसरे दिन खिलाड़ियों का दम खम देखते ही बन रहा था। पहले राउंड के मैच में डीपीएस रानीपुर तथा डीपीएस झांसी के बीच खेला गया जिसमें रानीपुर की टीम ने 45-10 के बड़े अंतर से झांसी को हराया वहीं डीपीएस हल्दवानी ने 30-7 से बिजनौर को हरा कर अगले राउंड में प्रवेश किया। डीपीएस वाराणसी ने डीपीएस मेरठ को 26-30 के स्कोर से पराजित किया। डीपीएस प्रयागराज और देहरादून के मैच में प्रयागराज ने 27-12 से आसानी से मैच जीत लिया। डीपीएस आगरा एवं बरेली के बीच कड़े मुकाबले मे बरेली ने 34-36 से मैच जीत कर अगले राउण्ड में प्रवेश किया। खबर लिखे जाने तक क्वाटर फाईनल के लिए मैच जारी हैं कल अंतिम दिन सेमी फाईनल तथा फाईनल मुकाबले खेले जाएंगे।
प्रधानाचार्य डॉ0 अनुपम जग्गा ने सभी खिलाड़ियों को अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं प्रदान की हैं।

More Stories
पिरान कलियर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, नाबालिग के अपहरण का 24 घंटे में खुलासा कर, आरोपी को किया गिरफ्तार,
श्यामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वन विभाग की टीम पर हमला करने वाले तीन बदमाश किए गिरफ्तार, भारी मात्रा में जाली नोट हुए बरामद।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुड़की में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 135वें संस्करण को सुना, प्रधानमंत्री के संदेश ‘सबका प्रयास’ की भावना को और अधिक करते है सशक्त, सीएम धामी…