कोतवाली रानीपुर,प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर द्वारा कराई गई हिस्ट्रीशीटरों की परेड,आपराधिक गतिविधियो से दूर रहने की दी चेतावनी।
आज दिनांक 16.10.2025 को कोतवाली रानीपुर पर प्रभारी निरीक्षक शान्ति कुमार द्वारा त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत आपराधिक गतिविधियो पर अंकुश लगाने एवं रोकथाम हेतु रानीपुर क्षेत्र के सभी हिस्ट्रीशीटरो की परेड करायी गयी, जिसमें थाना क्षेत्रान्तर्गत निवासरत कुल 11 हिस्ट्रीशीटर उपस्थित हुये । प्रभारी निरीक्षक रानीपुर द्वारा सभी हिस्ट्रीशीटरो की वर्तमान गतिविधियाँ, किये जाने वाले कार्य की जानकारी कर सभी हिस्ट्रीशीटरो को भविष्य में आपराधिक गतिविधियो में संलिप्त न होने की हिदायत दी गयी, इसके अतिरिक्त सभी हिस्ट्रीशीटरो को प्रत्येक सप्ताह में अपनी गतिविधियो की जानकारी बीट अधिकारी/कर्मचारी को देने हेतु निर्देशित किया गया।

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,