आल ओवर चैंपियन बना डी.ए.वी पब्लिक स्कूल हरिद्वार,
जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के सचिव संजय चौहान ने बताया कि अंडर 16 बालक एवं बालिका वर्ग की हरिद्वार के शिवडेल पब्लिक स्कूल में संपन्न हुई चैंपियनशिप में बालक वर्ग में मुख्य मुकाबला डीएवी पब्लिक स्कूल हरिद्वार एवं एंजेल्स एकेडमी बहादराबाद के बीच खेला गया जिसमें डी ए वी पब्लिक स्कूल हरिद्वार ने 57–37 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया वहीं ट्रॉफी पर अपना कब्जा किया तत्पश्चात बालिका वर्ग का फाइनल मैच डी ए वी पब्लिक स्कूल हरिद्वार एवं आचार्य कुलम के बीच खेला गया जिसमें कड़े मुकाबले में डी ए वी पब्लिक स्कूल हरिद्वार की टीम ने 42–32 से फाइनल मुकाबला अपने नाम किया और ट्रॉफी पर अपना कब्जा किया
मुख्य अतिथि महापौर किरण जैसल ने कहा कि भारत ने पिछले कुछ सालों में खेल के क्षेत्र में खूब प्रगाति की है। भारत ने ओलंपिक 2036 की मेजबानी के लिए भी दावेदारी पेश की है। भारतीय खिलाड़ी भी दुनिया के हर कोने में तिरंगा लहरा रहे हैं। भारत सरकार ने भी खेलो इंडिया जैसे कार्यक्रम चलाकर प्रतिभाशाली युवाओं की खोज की है। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को आगे बढ़ाते हुए खेल मंत्री रेखा आर्य जी ने भी खेल को बढ़ावा देने का काम किया है
जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित नैयर ने कहा कि यूंथ जिला बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन हो रहा है, जो हरिद्वार के लिए गौरवपूर्ण एवं ऐतिहासिक अवसर है। उन्होंने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण, धैर्य, अनुशासन व टीम भावना भी सिखाता है। नैय्यर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा खेलो इंडिया एवं फिट इंडिया मूवमेंट जैसी पहलों से देश में खेलों के प्रति नई जागरूकता आयी है और भारत खेल के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों को स्पर्श कर रहा है।
उन्होंने कहा कि 38वें राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन के बाद उत्तराखंड तेजी से खेलभूमि के रूप में अग्रसर है।
आज के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हरिद्वार नगर निगम के महापौर श्रीमती किरण जैसल जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित नैयर शिवडेल स्कूल के संस्थापक स्वामी शरद पुरी उत्तराखंड बास्केटबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष विकास तिवारी शिवडेल स्कूल के प्रधानाचार्य अरविंद कुमार बंसल नित्यम पुरी गिरीश घिल्डियाल मनोरम शर्मा लक्ष्य शर्मा आलोक चौधरी आदि उपस्थित रहे
अंडर 16 बालक-बालिका वर्ग में, ऑल ओवर चैंपियन बना हरिद्वार डीएवी पब्लिक स्कूल…फाइनल मुकाबलों में जीत का परचम लहलाकर दोनों ट्रॉफीयों पर जमाया अपना कब्जा…

More Stories
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, द्वारा पैरा लीगल वालंटीयर्स/अधिकार मित्रों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण विशेष क्षमता निर्माण एवं कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल हुआ आयोजन।
उत्तराखण्ड एसटीएफ की साइबर क्राइम टीम की बड़ी कार्यवाही – बन्द पडी बीमा पॉलिसियों को चालू करने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गैंग का एक सदस्य नोएडा से किया गिरफ्तार, दून निवासी व्यक्ति के साथ पीएनबी मिडलाइफ इंश्योरेंस का अधिकारी बताकर की थी लगभग 26 लाख की धोखाधडी,
ज्वालापुर स्थित पीएम श्री जीजीआईसी विद्यालय में बुधवार को जर्मनी सरकार और जीआईजेड संस्था के छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने पहुंचकर नमामि गंगे अभियान के तहत संचालित गतिविधियों का किया अवलोकन, प्रतिनिधिमंडल ने विद्यालय में छात्राओं द्वारा गंगा स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें बताया प्रेरणादायक,