दिल्ली पब्लिक स्कूल रानीपुर हरिद्वार,
डीपीएस रानीपुर हरिद्वार में जोन-3 द डीपीएस बॉस्केटबॉल ब्याज ओपन टूर्नामेंट 2025 का भव्य उद्घाटन
आज दिनांक 15 अक्टूबर को दिल्ली पब्लिक स्कूल रानीपुर में द डीपीएस सोसाईटी नई दिल्ली के तत्वाधान आयोजित तीन दिवसीय जोन-3 द इंटर डीपीएस बॉस्केटबॉल ब्याज ओपन टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन किया गया। तीन दिन तक (15 से 17 अक्टूबर) चलने वाले इस टूर्नामेंट में दिल्ली पब्लिक स्कूलों की 15 टीमें क्रमशः डीपीएस आगरा, डीपीएस बरेली, डीपीएस बिजनौर, डीपीएस देहरादून, डीपीएस ऐल्डिको लखनऊ, डीपीएस हल्दवानी, डीपीएस जानकीपुरम, डीपीएस झांसी, डीपीएस काशी, डीपीएस मेरठ, डीपीएस वाराणसी डीपीएस पीलीभीत, डीपीएस प्रयागराज डीपीएस रूड़की एवं डीपीएस रानीपुर के बालक वर्ग की टीमें प्रतिभाग कर रही है।
टूर्नामेंट का उद्घाटन स्वागत गीत के साथ शुरू हुआ। प्रधानाचार्य डॉ0 अनुपम जग्गा ने उपप्रधानाचार्य पविंदर सिंह एवं अनुपमा श्रीवास्तव सहित सभी अतिथियों के साथ आकाश में गुब्बारे छोड़ कर इस टूर्नामेंट के विधिवत् शुरूवात की घोषणा की ।
डीपीएस रानीपुर टीम के कैप्टन अंश ने प्रतिभागी स्कूलों की टीमों के खिलाडियों कोचों एवं मैच रेफरीज को खेल भावना की शपथ दिलवाई।
इस अवसर पर स्कूल बैंड ने सुन्दर धुनों की प्रस्तुति देकर सभी मन मोह लिया तथा दर्शकदीर्घा ने करतल ध्वनि से बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
प्रधानाचार्य डॉ0 अनुपम जग्गा ने स्वागत सम्बांधन में सभी अतिथियों एवं प्रतिभागी विद्यालय के बच्चों एवं कोच सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि यह खेल प्रतियोगिता खेल से अधिक खेल भावना को जागृत करने तथा उस अनुभव को महसूस करने एवं अपने आत्मबल को बढाने का एक मंच है, जो सभी को कुछ न कुछ सीखने का अवसर प्रदान करेगा। हम डीपीएस सोसाईटी का हार्दिक धन्यवाद करते है कि उन्होंने इस महत्त्वपूर्ण आयोजन की मेजबानी हमें सौपी हैं। हमें आशा ही नही पूर्ण विश्वास है कि बास्केटबॉल प्रतियोगिता का यह आयोजन हम सभी के लिए सुखद एवं यादगार अनुभव रहेगा।
स्वागत मैच डीपीएस रानीपुर एवं डीपीएस बिजनौर के बीच हुआ जिसमें डीपीएस रानीपुर ने 33 से 30 के कड़े मुकाबले में बिजनौर पर जीत दर्ज कर अगले चरण में जगह बनाई। दूसरे मैच में रूड़की ने 38-9 से मेरठ को हरा कर कर आसानी से मैच अपने नाम कर लिया । समाचार लिखे जाने तक पहले दिन के मैच जारी रहे।
————-

More Stories
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, द्वारा पैरा लीगल वालंटीयर्स/अधिकार मित्रों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण विशेष क्षमता निर्माण एवं कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल हुआ आयोजन।
उत्तराखण्ड एसटीएफ की साइबर क्राइम टीम की बड़ी कार्यवाही – बन्द पडी बीमा पॉलिसियों को चालू करने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गैंग का एक सदस्य नोएडा से किया गिरफ्तार, दून निवासी व्यक्ति के साथ पीएनबी मिडलाइफ इंश्योरेंस का अधिकारी बताकर की थी लगभग 26 लाख की धोखाधडी,
ज्वालापुर स्थित पीएम श्री जीजीआईसी विद्यालय में बुधवार को जर्मनी सरकार और जीआईजेड संस्था के छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने पहुंचकर नमामि गंगे अभियान के तहत संचालित गतिविधियों का किया अवलोकन, प्रतिनिधिमंडल ने विद्यालय में छात्राओं द्वारा गंगा स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें बताया प्रेरणादायक,