नगर पालिका शिवालिक नगर में *लोक कल्याण मेला*( स्वनिधि योजना और स्वनिधि से समृद्धि योजना ) कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
लोक कल्याण मेले के उक्त कार्यक्रम में सिटी मिशन मैनेजर श्री अंकित रमोला द्वारा पीएम स्वनिधि के लाभार्थियों को पुनर्गठित पीएम स्वनिधि योजना और स्वनिधि से समृद्धि के तहत भारत सरकार की 08 कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। साथ ही स्वनिधि के लाभार्थियों को डिजिटल लेन देन के लिए प्रेरित किया गया l इसके अलावा लीड बैंक अधिकारी श्री दिनेश गुप्ता द्वारा सोशल सिक्योरिटी स्कीम्स की जानकारी दी गई ।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री राजीव शर्मा एवं अधिशासी अधिकारी श्री तारीक खान द्वारा उपस्थित प्रतिभागियों से उक्त योजनाओं का प्रचार प्रसार कर अधिक से अधिक लोगों को योजना के बारे मैं जानकारी दी गई तथा अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया गया ।

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,