जिला अधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर क्षेत्रांतर्गत दुकानदारों व ठेले वालों द्वारा गंदगी फैलाने, सार्वजनिक स्थानों पर थूकने,पॉलीथिन का प्रयोग करने पर टीम ने अभियान चलाकर चलानी कार्यवाही की। साथ ही विभिन्न स्थानों पर चूना आदि कीटनाशकों का छिड़काव करवाकर नालियों की साफ़ सफ़ाई भी करवाई गई।
आपको बता दे जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने नगर निकायों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक में उन्होंने समीक्षा के दौरान निर्देशित करते हुए कहा कि सभी निकाय अपने अपने क्षेत्रों में सफाई व्यवस्थाओं पर प्रमुखता से बाजार क्षेत्रों में दिन में दो बार सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करें, डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन किया जाए, गन्दगी फैलाने वाले दुकानदारों एवं ठेले वालों के खिलाफ सख्ती से कार्यवाही की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि कूड़े का निस्तारण उचित प्रकार से किया जाए तथा सभी अधिशासी अधिकारी एक सप्ताह के भीतर संबंधित डंपिंग यार्ड का निरीक्षण करना सुनिश्चित करें।उन्होंने सभी अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऑफिस पहुंचने से पहले फील्ड में पहुंचकर सफाई व्यवस्थाओं का जायजा लेना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि ट्रैकिंग डिवाइस जीपीएस सभी कूड़ा वाहनों में लगे होने चाहिए तथा वाहनों की मॉनिटरिंग स्वयं अपने मोबाइल से करना सुनिश्चित करें।आवारा पशुओं कुत्तों, बंदरों तथा गौवंश से संबंधित समस्या के समाधान हेतु विशेष ध्यान देना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि आवारा गौवंशीय पशुओं को गौशालाओं में पहुंचाया जाए तथा आवारा कुत्तों का बध्याकरण कराया जाए।
इसी निर्देश पर नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर में यह अभियान चलाया गया है जो आगे भी जारी रहेगा।

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,