अवैध खनन के विरुद्ध जिलाधिकारी का सख्त एक्शन,सरकार को राजस्व की हानि पहुॅचाने वालों के विरूद्ध जिलाधिकारी मयूर दीक्षित सख्ती से कार्यवाही कर रहे हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने विभिन्न माध्यम से प्राप्त सूचना का तत्काल संज्ञान लेते हुए जिला खान अधिकारी काज़िम रज़ा को विभागीय दल के साथ छापेमारी के निर्देश दिए।
जनपद व तहसील हरिद्वार के ग्राम विशनपुर कुण्डी में अवैध भण्डारण की दूरभाष पर प्राप्त मौखिक शिकायत के क्रम में ग्राम विशनपुर कुण्डी स्थित मै० तिरूपति ग्रामोद्योग संस्थान के पक्ष में स्वीकृत रिटेल भण्डारण का विभागीय दल द्वारा जिला खान अधिकारी काज़िम रज़ा के नेतृत्व में आज शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया गया ।
निरीक्षण के दौरान मै० तिरूपति ग्रामोद्योग संस्थान के रिटेल भण्डारण को मौके पर सीज करते हुए ई-रवन्ना पोर्टल अस्थायी रूप से निलम्बित कर दिया गया है।
जिलाधिकारी ने कहा कि अवैध खनन एवम् भंडारण के विरुद्ध चल रही कार्यवाही जारी रहेगी और सरकार को राजस्व हानि पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्यवाही की जाएगी।
अवैध खनन पर डीएम मयूर दीक्षित का सख्त एक्शन…सरकार को राजस्व की हानि पहुॅचाने वालों पर कार्यवाही के दिए निर्देश…जिला खान अधिकारी काज़िम रज़ा के नेतृत्व में विभागीय दल ने निरीक्षण कर छापेमारी की…

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,