थाना सिडकुल,अवैध असलहो पर एसएसपी हरिद्वार के समस्त प्रभारियों को कड़े निर्देश,हाल की फायरिंग की घटनाओं के दृष्टिगत अवैध तमंचों के तस्करों पर हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार,सिडकुल पुलिस ने दो व्यक्तियों को अवैध तमंचों व कारतूस सहित दबोचा,कहाँ से ला रहे हैं अवैध असलहा पुलिस कर रही है गहन जाँच।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा जनपद में अवैध शस्त्रों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाने के निर्देश जारी किए गए हैं।
उक्त अभियान के अंतर्गत दिनांक 09.10.2025 को थाना सिडकुल पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में दौराने चेकिंग अलग-अलग स्थानों से दो व्यक्तियों अनिकेत एवं गौरव कुमार को अवैध तमंचों सहित हिरासत में लिया गया।
हिरासत में लिये गये व्यक्ति नवयुवक हैं, जो प्रारंभिक पूछताछ में यह बताते पाए गए कि वे शौकिया तौर पर एवं किसी अपराध करने की नीयत से तमंचे लेकर घूम रहे थे तथा अवैध शस्त्र बेचने के उद्देश्य से सिडकुल क्षेत्र में सक्रिय थे।
पूछताछ के दौरान अभियुक्तगण द्वारा यह भी बताया गया कि उन्होंने ये तमंचे भोगपुर निवासी गगन नामक व्यक्ति से खरीदे थे।
थाना सिडकुल पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए दोनों अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्तगण के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है तथा उन्हें आज ही माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
*नाम पता आरोपित*
1. अनिकेत पुत्र धीर सिंह, निवासी रायपुर दरेड़ा, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार, आयु 26 वर्ष।
2. गौरव कुमार पुत्र श्याम सिंह, निवासी रायपुर दरेड़ा, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार, आयु 24 वर्ष।
*बरामदगी*
1. दो अदद अवैध तमंचे (315 बोर)
2. दो जिंदा कारतूस
*पुलिस टीम*
1. वरिष्ठ उप निरीक्षक देवेंद्र तोमर
2. उप निरीक्षक अनिल बिष्ट
3. हे० का० विवेक यादव

More Stories
परिवहन विभाग का अभियान: डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश पर एआरटीओ की बड़ी कार्रवाई, 4 बसें सीज, 62 चालान, तड़के चलाए गए अभियान से अनधिकृत बस संचालकों में मचा हड़कंप, सख्त चेतावनी: परमिट शर्तों और यात्री सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर होगी कठोर कार्रवाई…
सिडकुल हरिद्वार में ‘इंटर इंजीनियरिंग एक्सपो 2026’ का शुभारंभ: (SMAU के चैयरमेन हरेन्द्र गर्ग ने किया उद्घाटन), आयोजक दिनेश तिवारी व एस. के. त्रिपाठी के नेतृत्व में जुटीं 100 से अधिक कंपनियाँ, 24 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा एक्सपो, आधुनिक तकनीकों और औद्योगिक समाधानों का अनूठा संगम…
निस्तारित मामलों में दोबारा नोटिस से उद्यमी परेशान, हरिद्वार में उपश्रमआयुक्त की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, सिडकुल के उद्योग संगठन ने श्रम आयुक्त से की निष्पक्ष जांच की मांग, सुनवाई के दौरान बाहरी व्यक्तियों के हस्तक्षेप पर उठे सवाल…