थाना पिरान कलियर,दीपावली से पूर्व हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्यवाही,घनी आबादी वाले क्षेत्र से घर के अंदर से मिला अवैध पटाखों का भंडारण,बरामद अवैध पटाखों की कीमत लगभग ₹15-17 लाख, टला संभावित बड़ा हादसा,त्योहारों से पूर्व हरिद्वार पुलिस लगातार चला रही है चेकिंग अभियान।
*अवैध पटाखों की बिक्री करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही हेतु सभी थाना प्रभारियो को निर्देशित किया गया है सभी आमजन से अपील है कि उनके क्षेत्र में अवैध पटाखों के गोदाम या बिक्री की जा रही है तों इसकी सूचना तत्काल पुलिस को अवश्य दें, जिससे किसी बड़ी घटना होने से पहले उसे रोका जा सके* “एसएसपी हरिद्वार”
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के दिशा-निर्देशन में दीपावली पर्व के दृष्टिगत जनपद में अवैध पटाखों के भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना पिरान कलियर पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई।
दिनांक 09.10.2025 को थाना पिरान कलियर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम इमलीखेड़ा क्षेत्र में एक घर के अंदर घनी आबादी के बीच भारी मात्रा में अवैध पटाखों का भंडारण किया गया है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
सूचना पर थानाध्यक्ष द्वारा तत्काल पुलिस टीम गठित की गई एवं तहसीलदार रूड़की विकास अवस्थी को मौके पर बुलाकर संयुक्त रूप से छापामारी की गई।
मौके पर तलाशी के दौरान घर के दो कमरों में पटाखे भरे हुए थे जिन्हेलगभग 35 बड़ी गत्ते की पेटियाँ में भरकर कब्जे में लिया गया जिनमें विभिन्न प्रकार के अवैध पटाखे थे। बरामदगी की अनुमानित कीमत लगभग ₹15-17 लाख आँकी गई है।
पुलिस द्वारा मौके पर मौजूद व्यक्ति से पटाखों के भंडारण संबंधी लाइसेंस माँगा गया, जो प्रस्तुत नहीं किया जा सका। इससे यह स्पष्ट हुआ कि उक्त व्यक्ति बिना अनुमति के अवैध रूप से पटाखों का भंडारण कर रहा था।
पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए आरोपी को मौके से हिरासत में लिया गया, और बरामद पटाखों को कब्जे पुलिस में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए अभियोग पंजीकृत किया गया।
हरिद्वार पुलिस की समय से एंव त्वरित कार्यवाही से एक संभावित बड़ी दुर्घटना टल गई यदि आबादी में किसी प्रकार की दुर्घटना घटित होती तो पूरा गांव प्रभावित हो सकता था।
*नाम पता आरोपित*
शुभम पाल पिता का नाम राधेश्याम निवासी ग्राम इमलीखेड़ा, थाना पिरान कलियर, जनपद हरिद्वार
*बरामदगी:*
1. 35 अदद गत्ते की पेटियाँ (पटाखे)
2. अनुमानित कीमत ₹15-17 लाख
*पुलिस टीम*
1. थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार
2. व० उ० नि० बबलू चौहान
3. उ० नि० पुष्पेन्द्र सिंह
4. हे० का० संजय रावत
5. हे० का० राजीव कुमार
6. का० राहुल चौहान
7. का० जितेन्द्र सिंह
8. का० फुरकान अहमद
9. का० सुनील चौहान
10. का० चालक नीरज राणा
*प्रशासनिक अधिकारी*
1. विकास अवस्थी, तहसीलदार रूड़की मय टीम

More Stories
चम्पावत: पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 2,770 नशीले कैप्सूल व टैबलेट के साथ तस्कर गिरफ्तार, दवाइयों की आड़ में कुमाऊँ क्षेत्र में हो रही थी नशीली दवाओं की सप्लाई,तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट कार सीज, पीलीभीत के डिस्ट्रीब्यूटर से जुड़े हैं तार…
ऊधमसिंहनगर: एसएसपी अजय गणपति के कड़े तेरवर; छात्राओं से छेड़छाड़ और धमकी देने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, छात्राओं की निजी जानकारी साझा कर रहे थे आरोपी, मोबाइल और डिजिटल साक्ष्य बरामद, गहन छानबीन जारी…
भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) फणेंद्रनाथ शर्मा ने सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत से की शिष्टाचार भेंट,नवीन दायित्व पर दी बधाई, संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण और समसामयिक विषयों पर हुई चर्चा…