हरिद्वार पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: देवभूमि में धर्म की आड़ में ठगी करने वाले 17 ‘कालनेमि’ ढोंगी बाबा गिरफ्तार, BNSS के तहत ताबड़तोड़ कानूनी कार्रवाई…

तनवीर अली हरिद्वार।

हरिद्वार पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: देवभूमि में धर्म की आड़ में ठगी करने वाले 17 ‘कालनेमि’ ढोंगी बाबा गिरफ्तार, BNSS के तहत ताबड़तोड़ कानूनी कार्रवाई,

हरिद्वार:-देवभूमि की पवित्रता और आस्था को कलंकित करने वाले छद्मवेषधारियों के खिलाफ हरिद्वार नगर पुलिस ने बड़ा प्रहार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) हरिद्वार के कड़े निर्देशों के अनुपालन में, ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए साधु-संतों का ढोंग रचकर भोले-भाले लोगों को भ्रमित करने और ठगी करने वाले 17 फर्जी बाबाओं को धर दबोचा है। पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा-172(2) BNSS के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की है।

​कैसे चल रहा था खेल?

​पिछले कुछ समय से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ लोग साधु-संतों का वेश धारण कर विशेष रूप से महिलाओं और युवाओं को अपनी ठगी का शिकार बना रहे हैं। ये ढोंगी बाबा व्यक्तिगत और घरेलू समस्याओं का निदान करने का झूठा प्रलोभन देकर लोगों की धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रहे थे।

​इस गंभीर मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण तथा कोतवाली नगर प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने विशेष अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान साधु के वेश में घूम रहे इन 17 संदिग्ध और फर्जी बाबाओं को रंगे हाथों पकड़ा गया।

​गिरफ्तार किए गए ‘कालनेमि’ ढोंगी बाबाओं की सूची:

  1. ​उमेश बाबा पुत्र गोर्धन (निवासी: नागपुर, महाराष्ट्र) – उम्र 55 वर्ष
  2. ​बहुदी यादव पुत्र स्व. भगू यादव (निवासी: बांका, बिहार) – उम्र 45 वर्ष
  3. ​लाल जी पुत्र रामजग (निवासी: अम्बेडकरनगर, उत्तर प्रदेश) – उम्र 38 वर्ष
  4. ​श्रीराम (विवरण प्रक्रियाधीन)
  5. ​अनिल पुत्र जीगरमान (निवासी: बांका, बिहार) – उम्र 49 वर्ष
  6. ​गोपाल अधिकारी पुत्र मेघानाथ (निवासी: नेपाल) – उम्र 62 वर्ष
  7. ​रामलाल भारती पुत्र दरस भारती (निवासी: छत्तीसगढ़) – उम्र 52 वर्ष
  8. ​अनिल गुप्ता पुत्र रामलाल (निवासी: कानपुर, उत्तर प्रदेश) – उम्र 52 वर्ष
  9. ​मनोज पुत्र राधेश्याम (निवासी: सीतापुर, उत्तर प्रदेश) – उम्र 52 वर्ष
  10. ​मोहनी पुत्र श्याम लाल (निवासी: डोईवाला, देहरादून) – उम्र 40 वर्ष
  11. ​गौरव पुत्र संतोष (निवासी: उत्तर प्रदेश) – उम्र 47 वर्ष
  12. ​गोपाल दास पुत्र रामलाल (निवासी: श्यामपुर, हरिद्वार) – उम्र 57 वर्ष
  13. ​जितेन्द्र पुत्र सीदैन (निवासी: श्यामपुर, हरिद्वार) – उम्र 40 वर्ष
  14. ​जोगेन्द्र पुत्र अमर सिंह (निवासी: हिसार, हरियाणा) – उम्र 46 वर्ष
  15. ​सीताराम पुत्र करिल देव (निवासी: गोरखपुर, उत्तर प्रदेश) – उम्र 51 वर्ष
  16. ​सुरेश शर्मा पुत्र हुकमचंद शर्मा (निवासी: देवबंद, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश) – उम्र 51 वर्ष
  17. ​कल्लू पुत्र रामूकली (निवासी: शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश) – उम्र 49 वर्ष

​पुलिस की सख्त चेतावनी

​हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी है कि देवभूमि में धर्म की आड़ में किसी भी प्रकार का अवैध धंधा या ठगी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। पुलिस प्रशासन ने आम जनता से भी अपील की है कि वे ऐसे बहुरूपिया और ढोंगी बाबाओं के झांसे में बिल्कुल न आएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

You may have missed