ड्रग्स फ्री कैम्पस अभियान के तहत दून पुलिस की कार्यवाही,एसएसपी देहरादून के निर्देशन में ड्रग्स की रोेकथाम हेतु दून पुलिस की बडी कार्यवाही,पुलिस, प्रशासन व डाक्टरों की सयुक्त टीम ने किया निजी शिक्षण संस्थान में औचक निरीक्षण,17 छात्र- छात्राओं का ड्रग्स किट से रेन्डमली किया यूरिन टेस्ट,पूर्व में ड्रग्स परीक्षण कराये जाने हेतु सभी छात्र छात्रों से भराये गये थे कान्सर्ट फार्म/शपथ पत्र,नशे की गिरफ्त मे आये छात्र-छात्राओं को दून पुलिस का स्पष्ट संदेश, नशा छोडें अन्यथा रहें कडी कार्यवाही हेतु तैयार,अन्य शिक्षण संस्थानों में भी औचक निरीक्षण की कार्यवाही लायी जायेगी अमल में,दून पुलिस कप्तान के निर्देशों पर कार्यवाही लगातार जारी।
*थाना प्रेमनगर*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत स्थित हास्टल/पीजी एवं छात्र/छात्राओं के आवागमन वाले स्थानों पर स्थित दुकानों पर नशे की सामग्री बेचे जाने के विरूद्ध लगातार चैकिंग अभियान चलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। निर्देशों के अनुपालन मे क्षेत्राधिकारी प्रेमनगर के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस, प्रशासन तथा डाक्टरों की संयुक्त टीम द्वारा बिधौली स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान का औचक निरीक्षण किया गया।
उक्त अभियान के दौरान बिधौली क्षेत्रान्तर्गत स्थित एक निजि शिक्षण सस्थांन में पढने वाले सभी छात्र छात्राओं से पूर्व में ही एडमिशन के दौरान उनका ड्रग्स टेस्ट कराये जाने हेतु कन्सर्ट फार्म/शपथ पत्र भराये गये थे। जिसके क्रम मे दिनांक 08-10-25 को *पुलिस, प्रशासन तथा डाक्टरों की सयुक्त टीम* द्वारा बिधौली क्षेत्रान्तर्गत स्थित एक निजि शिक्षण संस्थान में औचक निरीक्षण किया गया। संस्थान में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं में से 17 छात्र-छात्राओं का ड्रग्स किट से रेन्डमली यूरिन टेस्ट किया गया। टेस्ट के उपरान्त सभी छात्र-छात्राओं की रिपोर्ट निगेटिव आई। दून पुलिस द्वारा नशे मे लिप्त छात्र-छात्राओं को स्पष्ट संदेश कि या तो नशे का परित्याग करें अन्यथा कडी कार्यवाही हेतु तैयार रहें। अभियान के दौरान शिक्षण संस्थान में मौजूद अन्य छात्र-छात्राओं को भी नशे से दूर रहने तथा नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी गयी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों के अनुपालन में अन्य शिक्षण संस्थानो में भी औचक निरीक्षण की कार्यवाही जल्द अमल में लाई जायेगी।
अभियान के दौरान *उपजिलाधिकारी विकासनगर, क्षेत्राधिकारी प्रेमनगर, तहसीलदार विकासनगर, एडीशन सीएमओ, थानाध्यक्ष प्रेमनगर, चिकित्सक तथा लैब टैक्नीशियन आदि* मौजूद रहे।

More Stories
निस्तारित मामलों में दोबारा नोटिस से उद्यमी परेशान, हरिद्वार में उपश्रमआयुक्त की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, सिडकुल के उद्योग संगठन ने श्रम आयुक्त से की निष्पक्ष जांच की मांग, सुनवाई के दौरान बाहरी व्यक्तियों के हस्तक्षेप पर उठे सवाल…
एसपी जीआरपी अरुणा भारती के निर्देशन में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, 42 यूनिट रक्त एकत्रित, हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट व अपोलो डायग्नोस्टिक्स के सहयोग से जीआरपी पुलिस लाइन में लगा स्वैच्छिक रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर, 67 पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों व प्रशिक्षु रिक्रूट आरक्षियों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण, 42 ने उत्साहपूर्वक किया रक्तदानएसपी जीआरपी अरुणा भारती व सीओ जीआरपी अनुज ने मेडिकल टीम को पुष्पगुच्छ देकर किया सम्मानित…
खुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों पर 26 अक्टूबर से मैन्युफैक्चरिंग व एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, खाद्य सुरक्षा विभाग के DC राजेन्द्र सिंह रावत के सख्त निर्देश: दीपावली पर स्वच्छता और गुणवत्ता से न हो कोई समझौता, हरिद्वार में आयोजित हुई कार्यशाला…