थाना बहादराबाद,नशा तस्करों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस लगातार कर रही है कार्यवाही,थाना बहादराबाद पुलिस ने तस्कर दबोचा, कब्जे से 30 ग्राम स्मैक व इलैक्ट्रोनिक तराजू बरामद,N.D.P.S. Act में मुकदमा दर्ज, मौके से फरार अन्य तस्कर की तलाश में जुटी पुलिस टीमें,बहादराबाद पुलिस 01 माह के भीतर 04 तस्करों को गिरफ्तार कर भेज चुकी है जेल,अन्य सक्रिय गिरोह भी हैं हरिद्वार पुलिस की स्पेशल सेल की रडार पर।
वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक हरिद्वार द्वारा माद्क पदार्थों की तस्करी पर लगाम लगाने एवं सक्रिय तत्वों पर कड़ी कार्यवाही करने के संबंध में दिए गए निर्देश पर थाना बहादराबाद पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दिनांक 09.10.2025 को दौराने चैकिंग मुस्तफाबाद रोड बहादराबाद से एक तस्कर को 30 ग्राम अवैध स्मैक व इलैक्ट्रोनिक तराजू के साथ दबोचा। पकड़े गए तस्कर का साथी मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है। एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*पकड़ा गया आरोपित-*
1- रहमान पुत्र इरशाद निवासी ग्राम रणसूरा कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार
*बरामदा माल-*
01. अवैध स्मैक 30 ग्राम
02. इलैक्ट्रोनिक तराजू
*पुलिस टीम-*
01. थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा
02. व०उ०नि० नितिन बिष्ट
03. उ०नि० अमित नौटियाल-चौकी प्रभारी कस्बा
04. कानि० अंकित
05. कानि० अवनेश राणा

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,