बैंक कर्मचारियों ने शुरू की दो दिवसीय हड़ताल।
ऑल इंडिया पंजाब नेशनल बैंक ऑफियर्स फेडरेशन के आह्वान पर दो दिवसीय हड़ताल के दूसरे दिन संबंधित बैंक कर्मी हड़ताल पर रहे. पीएनबी के मंडल कार्यालय में पांच दिन बैंकिंग कार्य की मांग करते हुए आवाज की बुलंद।
दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल के दूसरे दिन बैंक कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि यह हड़ताल भारतीय बैंकिंग उद्योग के लगभग 20 लाख कर्मचारियों और अधिकारियों के सम्मान, अधिकार और न्यायपूर्ण कार्य परिस्थितियों के लिए आयोजित की गई है। जिसमें प्रमुख मुद्दे बैंकिंग इंडस्ट्री में 5 डे बैंकिंग लागू कराना,शत प्रतिशत प्रीक्विज़िट्स का वहन बैंक करे, मेडिकल सुविधा नए बेसिक पे के अनुसार दी जाए, मेंटिनेंस का रिएम्बर्समेंट अंडरटेकिंग पर मिले, डे एंड चे के माध्यम से अधिकारियों को डिजिटल अरेस्ट करने की अमानवीय प्रथा समाप्त की जाए। हड़ताल में पंजाब नेशनल बैंक ऑफिसर्स फेडरेशन के हरिद्वार मंडल सचिव शशांक भारद्वाज, चेयरमैन राकेश सैनी,अध्यक्ष संजीव कुमार अरोड़ा, मनु मकीन,अर्जुन, कुलदीप, अवनीत कंबोज, दीपक बिष्ट, हरमिंदर पाल सिंह, सुभाष, तनुज कांडपाल आदि मौजूद रहे।

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,