थाना सिडकुल,मोबाइल झपटमारी पर हरिद्वार पुलिस का प्रहार, 02 दबोचे,मोबाइल जीवन का अभिन्न अंग बन चुका है, कोई अचानक से छीन ले तो सारे काम बिगड़ जाते है,सिडकुल पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए, मोटरसाइकिल से मोबाइल फोन छीनने वाले 02 व्यक्तियों को दबोचा*
दिनांक 07.10.2025 को थाना सिडकुल पर पुरुषोत्तम पांडे निवासी धीरवाली, ज्वालापुर, हरिद्वार द्वारा तहरीर दी गई कि रॉकमैन कंपनी, सिडकुल के पास से अज्ञात मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों ने उनका INFINIX मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए।
प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना सिडकुल पर मु.अ.सं. 508/25, धारा 304(2) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।
दिनांक 08.10.2025 को पुलिस को गश्त के दौरान काला गेट से आईएमसी चौक की ओर से नवोदय नगर की दिशा में आ रहे दो संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर पीछे मुड़ने लगे। शक होने पर पुलिस टीम द्वारा उन्हें रोककर पूछताछ की गई।
जामा तलाशी के दौरान दोनों के पास से एक मोबाइल फोन INFINIX बरामद हुआ। मोबाइल की जांच में पाया गया कि यह वही फोन है, जो दिनांक 07.10.2025 को रॉकमैन कंपनी के पास से छीना गया था।
व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया दोनों के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
*नाम पता आरोपित*
1. प्रियांशु पुत्र राकेश पाल, निवासी टीन मार्केट, रावली महदूद, थाना सिडकुल, उम्र 20 वर्ष।
2. दीपांशु पुत्र टीटू, निवासी ग्राम खतौली, थाना कोतवाली मुज़फ्फरनगर, जनपद मुज़फ्फरनगर (उ0प्र0), हाल निवासी रविदास मंदिर, रावली महदूद, सिडकुल, हरिद्वार।
*बरामदगी –*
1. एक अदद मोबाइल फोन INFINIX (संबंधित मुकदमा अपराध सं. 508/25 धारा 304(2) BNS, थाना सिडकुल)
2. एक अदद मोटरसाइकिल UP23 AM 6770
*पुलिस टीम –*
1. उ0नि0 शैलेन्द्र ममगई
2. हे0का0 संजय सिंह
3. का0 मनीष

More Stories
निस्तारित मामलों में दोबारा नोटिस से उद्यमी परेशान, हरिद्वार में उपश्रमआयुक्त की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, सिडकुल के उद्योग संगठन ने श्रम आयुक्त से की निष्पक्ष जांच की मांग, सुनवाई के दौरान बाहरी व्यक्तियों के हस्तक्षेप पर उठे सवाल…
एसपी जीआरपी अरुणा भारती के निर्देशन में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, 42 यूनिट रक्त एकत्रित, हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट व अपोलो डायग्नोस्टिक्स के सहयोग से जीआरपी पुलिस लाइन में लगा स्वैच्छिक रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर, 67 पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों व प्रशिक्षु रिक्रूट आरक्षियों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण, 42 ने उत्साहपूर्वक किया रक्तदानएसपी जीआरपी अरुणा भारती व सीओ जीआरपी अनुज ने मेडिकल टीम को पुष्पगुच्छ देकर किया सम्मानित…
खुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों पर 26 अक्टूबर से मैन्युफैक्चरिंग व एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, खाद्य सुरक्षा विभाग के DC राजेन्द्र सिंह रावत के सख्त निर्देश: दीपावली पर स्वच्छता और गुणवत्ता से न हो कोई समझौता, हरिद्वार में आयोजित हुई कार्यशाला…