जुगाड़ वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई / Strict Action Against “Jugaad Vehicles”
आज दिनांक 09/10/25 को संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन देहरादून महोदय के निर्देशन में सड़क सुरक्षा एवं जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए परिवहन विभाग हरिद्वार द्वारा क्षेत्र में जुगाड़ वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। ऐसे वाहन बिना रजिस्ट्रेशन, फिटनेस और बीमा के चलते हैं, जिससे सड़क दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है।
अभियान के अंतर्गत अब तक 10 से अधिक जुगाड़ वाहन जब्त किए गए हैं तथा संचालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कानूनी कार्रवाई की गई है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी परिस्थिति में ऐसे अवैध वाहन सड़क पर नहीं चलने दिए जाएंगे।
जनता से अपील की जाती है कि ऐसे असुरक्षित और अवैध वाहनों का उपयोग न करें तथा सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें।
अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना है।
उपरोक्त अभियान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन नेहा झा के नेतृत्व में चलाया गया ।उपरोक्त अभियान में परिवहन कर अधिकारी मुकेश भारती,परिवहन उप निरीक्षक अश्विनी कुमार, शूरवीर सिंह कंडवाल,परिवहन निरीक्षक अर्जुन,राहुल, अभिषेक,शिवांश आदि उपस्थित रहे।

More Stories
निस्तारित मामलों में दोबारा नोटिस से उद्यमी परेशान, हरिद्वार में उपश्रमआयुक्त की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, सिडकुल के उद्योग संगठन ने श्रम आयुक्त से की निष्पक्ष जांच की मांग, सुनवाई के दौरान बाहरी व्यक्तियों के हस्तक्षेप पर उठे सवाल…
एसपी जीआरपी अरुणा भारती के निर्देशन में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, 42 यूनिट रक्त एकत्रित, हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट व अपोलो डायग्नोस्टिक्स के सहयोग से जीआरपी पुलिस लाइन में लगा स्वैच्छिक रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर, 67 पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों व प्रशिक्षु रिक्रूट आरक्षियों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण, 42 ने उत्साहपूर्वक किया रक्तदानएसपी जीआरपी अरुणा भारती व सीओ जीआरपी अनुज ने मेडिकल टीम को पुष्पगुच्छ देकर किया सम्मानित…
खुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों पर 26 अक्टूबर से मैन्युफैक्चरिंग व एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, खाद्य सुरक्षा विभाग के DC राजेन्द्र सिंह रावत के सख्त निर्देश: दीपावली पर स्वच्छता और गुणवत्ता से न हो कोई समझौता, हरिद्वार में आयोजित हुई कार्यशाला…