प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना: हरिद्वार में सिडकुल उद्योगों का सेमिनार, 3.5 करोड़ नौकरियों का लक्ष्य
हरिद्वार, प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत सिडकुल में एक सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसमें 100 से अधिक उद्योगों ने हिस्सा लिया। रीजनल पीएफ कमिश्नर विश्वजीत सागर ने उद्योगों से जल्द रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की, ताकि कर्मचारियों की संख्या और रोजगार के अवसरों का सटीक आकलन हो सके।
उन्होंने बताया कि यह योजना, जिसकी घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को 79वें स्वतंत्रता दिवस पर की थी, युवाओं के लिए रोजगार सृजन और सामाजिक सुरक्षा पर केंद्रित है। इसका लक्ष्य 1 अगस्त 2025 से 31 जुलाई 2027 तक 3.5 करोड़ नई नौकरियां सृजित करना है, जिसके लिए एक लाख करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है। यह योजना विशेष रूप से विनिर्माण और एमएसएमई क्षेत्र को बढ़ावा देगी। अब तक एक हजार से अधिक उद्योगों ने योजना के तहत पंजीकरण कराया है।
एसएएमयू के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. मोहिंदर आहूजा ने बताया कि नए कर्मचारियों को पहले छह महीनों की औसत मासिक आय का 50% इंसेंटिव सीधे उनके खाते में दिया जाएगा। यह योजना युवाओं को रोजगार से जोड़ने और उद्योगों को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
सेमिनार में आरके त्यागी, रूपक गुप्ता, समंदर सिंह, अल्ताफ हुसैन, ममता सेंगर, राजेश शर्मा, पंकज बर्थवाल, अंशिका, दीपक गुप्ता सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

More Stories
पिरान कलियर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, नाबालिग के अपहरण का 24 घंटे में खुलासा कर, आरोपी को किया गिरफ्तार,
श्यामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वन विभाग की टीम पर हमला करने वाले तीन बदमाश किए गिरफ्तार, भारी मात्रा में जाली नोट हुए बरामद।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुड़की में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 135वें संस्करण को सुना, प्रधानमंत्री के संदेश ‘सबका प्रयास’ की भावना को और अधिक करते है सशक्त, सीएम धामी…