तनवीर अली हरिद्वार:- हरिद्वार के एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्ण राज एस0 के निर्देश पर मादक और द्रव्य पदार्थों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत रानीपुर कोतवाली की गैस प्लांट चौकी क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर सलेमपुर हाईवे से पथरी पावर हाउस जाने वाले रास्ते पर एक i20 कार रजिस्ट्रेशन न0-UK08AK3690 की डिग्गी से 6 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की एवं एक अभियुक्त सत्यम पुत्र रत्नेश यादव निवासी साईं मंदिर वाली गली बहादराबाद जनपद हरिद्वार को पकड़ा।
जिसने पूछने पर बताया कि यह शराब वह लॉकडाउन के दौरान बेचने के लिए ले जा रहा था। पकड़े गए अभियुक्त से बरामदा माल में 144 पव्वे इंपीरियल ब्लू मार्का एवं 144 पववे रॉयल स्टैग मार्का बरामद कर अभियुक्त के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश कर दिया। साथ ही i20 कार रंग सफेद को भी सीज कर दिया है।
अवैध शराब को पकड़ने वाली टीम में एसएसआई विक्रम सिंह धामी, उपनिरीक्षक प्रवीन रावत प्रभारी चौकी गैस प्लांट,कॉन्स्टेबल कुलदीप डिमरी, संतराम, गंभीर तोमर शामिल रहे।



More Stories
सेवा संकल्प अभियान–2026: भेल के शिवडेल स्कूल में चित्रकला, भाषण एवं रंगोली प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा और राष्ट्रसमर्पण के 25 वर्षों के उपलक्ष्य में हुए कार्यक्रम, पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने सहभागिता कर मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित,
5000 का इनामी तमंचाधारी लुटेरा गिरफ्तार, लूटा गया मोबाइल बरामद; सिडकुल पुलिस की बड़ी कार्रवाई…
अधिकारियों और बच्चों के बीच खास संवाद: सत्यम पाठशाला की अनूठी पहल, SSP कार्यालय पहुँचे बच्चे, SP क्राइम निशा यादव ने दिया सफलता का मंत्र…