तनवीर अली हरिद्वार।
कोतवाली रुड़की/A.H.T.U. हरिद्वार*
*एसएसपी डोबाल के निर्देश पर हरिद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही*
*गेस्ट हाऊस की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट से हरिद्वार पुलिस ने उठाया पर्दा*
*एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और रूड़की पुलिस का संयुक्त अभियान से मिली सफलता*
*श्री निवास होटल पर की गई छापेमारी, 08 महिलाए 05 पुरुष दबोचे*
हरिद्वार शहर के होटलों में मिल रही अवैध देह व्यापार की सूचना पर एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा दिए गए कड़े निर्देशो पर हरिद्वार पुलिस लगातार ताबड़तोड़ कार्यवाही कर रही है।
जिसके अनुपालन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्रधिकारी रुड़की द्वारा भी रुड़की में गेस्ट हाउस होटल की आड़ में देह व्यापार के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने हेतु दिशा निर्देश दिए गए।
जिसके अनुपालन में देह व्यापार से जुड़े लोगों के विरुद्ध अभियान चलाया गया।
दिनाक 01.08.25 को रुड़की सिविल लाईन स्थित एक होटल सूचना मिलने पर एंटी ह्यूमन टीम व रूडकी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा होटल श्रीनिवास रुङकी हरिद्वार पर छापे मारी की गयी जिसमे छापेमारी के दौरान 8 महिलाएं 05 पुरुष आरोपित आपतिजनक अवस्था में व आपतिजनक सामग्री के साथ गिरफ्तार किया गया।
जिनके विरुद्ध कोतवाली रुड़की पर अनैतिक देह व्यापार एक्ट के तहत अभियोग मु0अ0स 272/25 धारा 3/4/5 देह व्यापार अधिनियम में पंजीकृत कर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। उक्त सेक्स रैकेट से जुड़े व्यक्तियों के सम्बन्ध म आपराधिक इंतिहास की जानकारी की जा रही है।
मुख्य आरोपी राजा उर्फ राझों व निक्की काफी समय से अन्तर्राज्य गिरोह बनाकर हरियाणा, आसाम, उत्तरप्रदेश, दिल्ली, व अन्य प्रदेशो स लडकिंया लाकर रूडकी के कई होटलो ने सप्लाई की जा रही थी। तथा आरोपी राजा उर्फ राझां एंव निक्की कल्लू उर्फ दीपक 5-6 सालो से देह व्यापार का धंधा चला रहे थे। गिरोह से जुड़े लोगो के सम्पर्क पुलिस व एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग द्वारा की जा रही है।
*नाम पता आरोपी*
1- राजा उर्फ रांझा पुत्र सुभाष निवासी पाड़ली गुज्जर रुडकी।
2- हैदर अली पुत्र बहादुर अली निवासी पूर्वी अम्बर तालाब रूडकी।
3- सिध्दान्त पुत्र सतीश निवासी ग्राम पोढोवाली वालावाली कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार।
4- रविकान्त पुत्र अनिरुद्ध निवासी ग्राम लखनीता थाना जवरेडा।
5- लक्की पुत्र सरेश कुमार निवासी म0न0 608/20 नियर असद रोड थाना माडल टाउन पानीपत हरियाणा व 08 महिलाए बरामद की गयी।
*पुलिस टीम*
1.प्रभारी निरीक्षक मनीभूषण श्रीवास्तव
2.म०हे0का0 रीना रावत
3.का0 रनवीर
4.का0 भूपेन्द्र
5.का0 चालक विशु
6.हे0का0 राकेश (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग)
7.का0 जयराज (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग)
8.म0का0 शशिबाला (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग)

More Stories
कुंभ मेले की तैयारियों पर अपर मेलाधिकारी एवं नगर आयुक्त नंदन कुमार का औचक निरीक्षण; निर्धारित समय सीमा और गुणवत्ता से समझौता न करने की दो टूक चेतावनी, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के सख्त व आवश्यकता पड़ने पर रात्रि में भी युद्धस्तर पर कार्य कराने के दिए निर्देश…
कुंभ-2027: अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने किया घाटों और हाथीपुल का निरीक्षण, गंगा नहर बंदी का अधिकतम उपयोग कर युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य पूरा करने के दिए सख्त निर्देश, हरकी पैड़ी से लेकर विष्णुघाट, कुशावर्त और मालवीय द्वीप तक पुनर्विकास कार्यों में तेजी लाने पर जोर…
डीपीएस रानीपुर में एम्स ऋषिकेश द्वारा जीवन रक्षक प्रशिक्षण का आयोजन: प्रिंसिपल डॉ. अनुपम जग्गा के मार्गदर्शन में कक्षा 8 के विद्यार्थियों ने सीखे ‘हैंड्स-ओनली सीपीआर’ के गुर, व्यावहारिक प्रशिक्षण के माध्यम से सीखे जीवन बचाने के कौशल, एम्स ऋषिकेश की विशेषज्ञ टीम की रही सक्रिय भागीदारी…