जिलाधिकारी मयूर दीक्षित तथा एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल कर रहे कांवड़ पटरी क्षेत्र का निरीक्षण*
*कांवड़ यात्रा पर पहुंचे श्रद्धालुओं से सीधे वार्ता कर ले रहे व्यवस्थाओं की जानकारी*
*कांवड़ यात्रा मार्ग पर सरकार द्वारा की गई व्यवस्थाओं की कांवड़ियों द्वारा की गई सराहना*
*डीएम/एसएसपी स्वयं भी चेक कर रहे आधारभूत सुविधाएं*
*ड्यूटी पर तैनात जवानों को पूरी मुस्तैदी से तैनात रहने के दिए निर्देश*
*श्रद्धालुओं तथा जन सुविधाओं पर भी विशेष ध्यान रखने के दिए निर्देश*
हरिद्वार 12 जुलाई 2025– जिलाधिकारी मयूर दीक्षित तथा सीएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने शनिवार को कांवड़ पटरी मार्ग का औचक निरीक्षण किया तथा सिटी कंट्रोल रूम पहुंचकर सीसीटीवी व ड्रोन कमरों से की जा रही निगरानी के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने निरीक्षण के दौरान कांवड़ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं हेतु की गई व्यवस्थाओं तथा संचालित विभिन्न गतिविधियों का गहनता से परीक्षण करते हुए महत्वपूर्ण दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
निरीक्षण के दौरान कांवड़ पटरी मार्ग पर पेयजल, शौचालय सहित की गई विभिन्न व्यवस्थाओं का विस्तार से जायज़ा लिया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान तैनात कार्मिकों को पूरी मुस्तैदी से तैनात रहने तथा श्रद्धालुओं व जन सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने मार्ग पर तैनात पुलिस कर्मियों को संदिग्ध व्यक्तियों पर पैनी नज़र बनाए रखने तथा सुरक्षात्मक दृष्टि से सभी महत्वपूर्ण कदम उठाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कांवड़ियों से वार्ता करते हुए की गई व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली, जिस पर कांवड़ियों ने मार्ग पर की गई व्यवस्थाओं की तारीफ करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा जिला प्रशान की सराहना की।
इसके पश्चात उन्होंने सिटी कंट्रोल रूम पहुंचकर ड्रोन व सीसीटीवी कैमरों से की जा रही निगरानी, ट्रैफिक कंट्रोल, शान्ति एवम् कानून व्यस्ताओं की विस्तार से जानकारी ली।

More Stories
कुंभ मेले की तैयारियों पर अपर मेलाधिकारी एवं नगर आयुक्त नंदन कुमार का औचक निरीक्षण; निर्धारित समय सीमा और गुणवत्ता से समझौता न करने की दो टूक चेतावनी, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के सख्त व आवश्यकता पड़ने पर रात्रि में भी युद्धस्तर पर कार्य कराने के दिए निर्देश…
कुंभ-2027: अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने किया घाटों और हाथीपुल का निरीक्षण, गंगा नहर बंदी का अधिकतम उपयोग कर युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य पूरा करने के दिए सख्त निर्देश, हरकी पैड़ी से लेकर विष्णुघाट, कुशावर्त और मालवीय द्वीप तक पुनर्विकास कार्यों में तेजी लाने पर जोर…
डीपीएस रानीपुर में एम्स ऋषिकेश द्वारा जीवन रक्षक प्रशिक्षण का आयोजन: प्रिंसिपल डॉ. अनुपम जग्गा के मार्गदर्शन में कक्षा 8 के विद्यार्थियों ने सीखे ‘हैंड्स-ओनली सीपीआर’ के गुर, व्यावहारिक प्रशिक्षण के माध्यम से सीखे जीवन बचाने के कौशल, एम्स ऋषिकेश की विशेषज्ञ टीम की रही सक्रिय भागीदारी…