बीच सड़क पर गुंडई दिखाने वालों को दून पुलिस ने सिखाया कानून का पाठ,बीच सड़क पर मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति के साथ मारपीट करने वाले व्यक्तियों का सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो,वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा अभियुक्तों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई के दिए थे निर्देश,छोटा हाथी वाहन को पुलिस द्वारा एम०वी० एक्ट में किया सीज,पुलिस द्वारा वायरल वीडियो में दिख रहे व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध पुलिस एक्ट में की गई वैधानिक कार्रवाई,मोटरसाइकिल से छोटा हाथी वाहन के साइड में टक्कर लगने पर अभियुक्तों द्वारा मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति के साथ बीच रोड में की गई थी मारपीट,छोटा हाथी वाहन को पुलिस द्वारा एम०वी० एक्ट में किया सीज।
*थाना नेहरू कॉलोनी*
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो, जिसमें जोगी वाला क्षेत्र में छोटा हाथी वाहन के किनारे पर एक बाइक से हल्की टक्कर लगने पर छोटा हाथी सवार व्यक्तियों द्वारा मोटरसाइकिल सवार के साथ मारपीट की जा रही थी, जिससे मुख्य मार्ग पर ट्रैफिक जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। उक्त वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा थानाध्यक्ष नेहरू कॉलोनी को आवश्यक कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया।
जिस पर नेहरू कॉलोनी पुलिस द्वारा वायरल वीडियो में दिख रहे वाहन छोटा हाथी के नंबर से वाहन चालक व उसमें सवार व्यक्ति के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए आज दिनांक 12/07/2025 को मारपीट की घटना में शामिल छोटा हाथी वाहन के चालक व परिचालक को गिरफ्तार करते हुए संबंधित वाहन को सीज किया गया। उक्त घटना का संबंध में मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति द्वारा पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई। घटना के संबंध में तहरीर प्राप्त होने पर अलग से विधिक कार्रवाई की जाएगी।
*गया नाम पता अभियुक्तगण*
1- भूपेंद्र पुत्र ननकु राम निवासी भगत सिंह कॉलोनी,अधोईवाला, थाना रायपुर, उम्र – 38 वर्ष
2- नागेश कुमार पुत्र ओम प्रकाश निवासी नेहरू ग्राम, डोभाल चौक, थाना रायपुर, उम्र 38 वर्ष
*सीज वाहन का विवरण:-*
*UK07 CB 5236 छोटा हाथी*

More Stories
कुंभ मेले की तैयारियों पर अपर मेलाधिकारी एवं नगर आयुक्त नंदन कुमार का औचक निरीक्षण; निर्धारित समय सीमा और गुणवत्ता से समझौता न करने की दो टूक चेतावनी, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के सख्त व आवश्यकता पड़ने पर रात्रि में भी युद्धस्तर पर कार्य कराने के दिए निर्देश…
कुंभ-2027: अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने किया घाटों और हाथीपुल का निरीक्षण, गंगा नहर बंदी का अधिकतम उपयोग कर युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य पूरा करने के दिए सख्त निर्देश, हरकी पैड़ी से लेकर विष्णुघाट, कुशावर्त और मालवीय द्वीप तक पुनर्विकास कार्यों में तेजी लाने पर जोर…
डीपीएस रानीपुर में एम्स ऋषिकेश द्वारा जीवन रक्षक प्रशिक्षण का आयोजन: प्रिंसिपल डॉ. अनुपम जग्गा के मार्गदर्शन में कक्षा 8 के विद्यार्थियों ने सीखे ‘हैंड्स-ओनली सीपीआर’ के गुर, व्यावहारिक प्रशिक्षण के माध्यम से सीखे जीवन बचाने के कौशल, एम्स ऋषिकेश की विशेषज्ञ टीम की रही सक्रिय भागीदारी…