तनवीर अली हरिद्वार:–एसएसपी ने सेन्थिल अबुदई कृष्ण राज एस0 ने राष्ट्रीय राजमार्ग के दुर्घटना सम्भावित स्थानों का निरीक्षण किया है।आपको बता दे देवभूमि उत्तराखंड में पहुंचने के लिए दिल्ली से देहरादून तक बने नेशनल हाईवे बनने से लोगों को काफी फायदा पहुंचा है पिछले समय की बात करें तो अगर किसी यात्री को कहीं पहुंचने पर 2 घंटे लगते थे तो आज मात्र 40 से 45 मिनट में वह सफर पूरा हो जाता है लेकिन नेशनल हाईवे बनने से पब्लिक जोन मैं एक्सीडेंट की मात्रा काफी बढ़ चुकी है जिसके कारण आए दिन नेशनल हाईवे पर नारसन बॉर्डर से हरिद्वार होते हुए देहरादून तक और नारसन बॉर्डर से भगवानपुर होते हुए देहरादून तक 1 दिन में कितने ही एक्सीडेंट होते हैं जिसके कारण कई लोगों की मौत भी हो चुकी है।
इसी को ध्यान में रखते हुए आज हरिद्वार एसएसपी ने
परिवहन विभाग के अधिकारी व नेशनल हाईवे के
आला अधिकारियों के साथ हरिद्वार से लेकर उत्तराखंड के नासन बॉर्डर तक एक्सीडेंटल जोन के ब्लैक स्पॉट का दौरा किया तथा नेशनल हाईवे से लगने वाले सभी कस्बे नगर व अन्य एक्सीडेंटल जोन के सभी ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण किया ताकि दिन पर दिन बढ़ रहे एक्सीडेंट को कम किया जा सके।
हरिद्वार एसएसपी के द्वारा बताया गया कि आज
परिवहन विभाग के साथ-साथ पुलिस विभाग व नेशनल हाईवे से जुड़े सभी अधिकारियों के साथ ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण किया गया है निरीक्षण करने के बाद सभी विभाग के अधिकारी नेशनल हाईवे पर एक्सीडेंट को कैसे कम करें इसके बारे में विचार विमर्श करेंगे।
आए दिन नेशनल हाईवे पर नारसन बॉर्डर से हरिद्वार होते हुए देहरादून तक और नारसन बॉर्डर से भगवानपुर होते हुए देहरादून तक 1 दिन में कितने ही एक्सीडेंट होते हैं जिसके कारण कई लोगों की मौत भी हो चुकी है।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक यातायात, सीओ यातायात, सीओ मंगलौर, सीओ रूड़की, यातायात निरीक्षक रूड़की, RTO रूड़की व हरिद्वार/ NHAI के अधिकारीगण एवं संबंधित क्षेत्रों के प्रभारी निरीक्षक/थाना प्रभारी उपस्थित रहें।



More Stories
एसपी जीआरपी अरुणा भारती के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन प्रहार’ को मिली सफलता,कांवड़ मेले में बड़ी अनहोनी टली: जीआरपी हरिद्वार पुलिस ने 12 इंच लम्बे चाकू के साथ ‘कालनेमि’ साधु को को किया गिरफ्तार,
पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, हरिद्वार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, एक बच्चा घायल…
हरिद्वार: कलेक्ट्रेट में नई ‘विधिक सहायता हेल्प डेस्क’ का शुभारंभ, वन महोत्सव सप्ताह का हुआ समापन, आमजन को मिलेगी निःशुल्क विधिक सलाह,