तनवीर अली हरिद्वार:—देहरादून। उत्तराखंड में अनलॉक जैसा लॉकडाउन 6 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है। गत सप्ताह की अपेक्षा आने वाले 7 दिनों के लिए व्यवसायिक गतिविधियों में और अधिक छूट दे दी गई है। नई व्यवस्था के तहत व्यायाम शाला एवं कोचिंग सेंटर 50% क्षमता के साथ खुल सकेंगे। वही बाजारों का समय भी 7:00 बजे तक का नियत कर दिया गया है जो अब तक 5:00 बजे तक का था।
राज्य सरकार ने आशाओं के अनुरूप लॉकडाउन में अनलॉक जैसी व्यवस्थाएं लागू करते हुए आगामी 1 हफ्ते के लिए काफी छूट प्रदान की हैं। ना केवल बाजारो के खुलने का समय बढ़ा दिया गया है बल्कि लंबे समय से जिम खोलने की मांग कर रहे कारोबारियों को भी राहत मिल गई है। जिम कारोबारी रोजी रोटी के संकट की दुहाई देकर राज्य सरकार से जिम खोलने की मांग कर रहे थे इसे आखिरकार मंजूरी मिल ही गई। उधर कोचिंग सेंटर भी अब गुलजार नजर आएंगे हालांकि उक्त दोनों ही सेवाओं के लिए 50% की व्यवस्था लागू की गई है।
बता दें कि इससे पूर्व राज्य सरकार स्पष्ट कर चुकी है कि पर्यटन को पटरी पर लाने के लिए शनिवार एवं रविवार पिकनिक स्थलों में भी मौज मस्ती करने की अनुमति दी जाएगी।
उधर शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने कहा कि सभी लोगों को संक्रमण से बचने के लिए कोविड-19 गाइडलाइंस नियमों का पालन करना चाहिए एवं राज्य सरकार भी इस व्यवस्था को लागू करने के लिए कटिबद्ध है।
अनलॉक जैसा लॉकडाउन 6 जुलाई तक बढ़ाया….
पिकनिक स्पॉट भी होंगे अब गुलजार….7 दिनों के लिए व्यवसायिक गतिविधियों में और अधिक दी गई छूट…..
बाजारों का समय भी 7:00 बजे तक का नियत कर दिया गया है

More Stories
दिव्य और भव्य होगा आगामी अर्द्धकुंभ… निर्माण कार्यों में लापरवाही पर होगा कड़ा एक्शन…कई करोड़ श्रद्धालुओं के आने की है उम्मीद… साधु संत नहीं है नाराज….सोनिका, मेलाधिकारी
मुख्य विकास अधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा रा.प्रा.विद्यालय का किया औचक निरीक्षण…कार्मिक नहीं दिखा पाए स्टॉक रजिस्टर… सरकारी कार्यालयों, संस्थानों आदि का आगे भी चलता रहेगा औचक निरीक्षण…सीडीओ…
मेट्रो हॉस्पिटल में सर्वश्रेष्ठ डाक्टर का पुरस्कार डॉ0 नितिन कुमार चंचल व डॉ0 शिबा खान को दिया गया स्टाफ ऑफ़ दी ईयर का अवार्ड…दीपावली पर मेट्रो अस्पताल हरिद्वार को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास के साथ मरीजों को अच्छी चिकित्सा सुविधांए प्रदान की जाएगी, डॉ॰ अरशद इकबाल,मेट्रो अस्पताल हरिद्वार युनिट हेड…