कोतवाली मंगलौर,कांवड़ मेला 2025 को सकुशल संपन्न करने के उद्देश्य से बॉर्डर मीटिंग आयोजित,उत्तर प्रदेश सहित उत्तराखंड के उच्च पुलिस अधिकारी रहे मौजूद,गोष्ठी पश्चात स्थलीय निरीक्षण के लिए ग्राउंड जीरो पर पहुंचे एसपी ट्रैफिक व अन्य।
कुछ समय पश्चात प्रारंभ होने जा रहे कांवड़ मेला 2025 हेतु सुदृढ पुलिस प्रबंधन/यातायात व्यवस्थान तथा आपसी तालमेल के जरिए कावड़ मेला 2025 को सकुशल संपन्न करने के उद्देश्य से पुनः आज दिनांक 20.6.25 को कोतवाली मंगलौर क्षेत्र के उत्तम शुगर मिल गेस्ट हाउस में उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड पुलिस के पुलिस अधिकारियों द्वारा आपस में बेहतर तालमेल के साथ कांवड मेला सम्पन कराने के उद्देश्य से गोष्टी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी में ट्रैफिक प्लान, भीड़ नियंत्रण, डायवर्सन प्लान के अतिरिक्त एक्टिव अपराधी व H.S सूची का आदान-प्रदान किया गया व डीजे की लम्बाई व चौडाई वाहन के हिसाब से लागू करने व डी0जे0 पर केवल धार्मिक गाने बजाये जाने आदि मे अनेक विषयों पर चर्चा हुई।
उक्त गोष्ठी मे एसपी ट्रैफिक जितेन्द्र मेहरा, एसपी रूरल शेखर सुयाल, सिद्धार्थ वर्मा पुलिस अधीक्षक यातायात सहारनपुर, अतुल चौधरी पुलिस अधीक्षक यातायात मु0नगर, विवेक कुमार, सीओ मंगलौर नरेन्द्र पंत, सीओ रुडकी, क्षेत्राधिकारी यातायात हरिद्वार, मु0नगर, सहानपुर , प्रभारी निरी0 मंगलौर, प्रभारी निरी0 भगवानपुर, रुडकी, झबरेडा,, निरीा0 यातायात हरिद्वार, रुडकी थानाध्यक्ष पुरकाजी आदि अनेक चौकी प्रभारी मौजूद रहे।
गोष्ठी समाप्ती पश्चात एसपी ट्रैफिक जितेन्द्र मैहरा की अगुवाई में पुलिस टीम ने कांवड़ मेला क्षेत्र से संबंधित यात्रामार्ग आदि का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

More Stories
मेलाधिकारी सोनिका ने कुम्भ मेला को लेकर चल रहे निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, निर्माणाधीन सड़क की खुदाई करवा कर काम की क्वालिटी और क्वांटिटी को परखा, गुणवत्ता एवं समयबद्धता पर दिया जोर,
एसएसपी नवनीत सिंह के कुशल नेतृत्व में सिडकुल पुलिस के हाथ लगी कामयाबी, दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर, 5 दोपहिया वाहन किए बरामद,
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, द्वारा पैरा लीगल वालंटीयर्स/अधिकार मित्रों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण विशेष क्षमता निर्माण एवं कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल हुआ आयोजन।