देवपुरा स्थित पं गोविंद वल्लभ पंत पार्क में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की 61 वीं पुण्यतिथि पर जिला महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा श्रद्धांजलि दी गई।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने आजादी के आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और भारत का प्रथम प्रधानमंत्री बनने के उपरांत आधुनिक भारत की नींव रखी, पब्लिक सेक्टर की नींव रख नौजवानों को रोजगार उपलब्ध करायें,
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक रामयश सिंह और वरिष्ठ नेता ओ पी चौहान ने कहा कि पंडित नेहरु ने पंचशील योजना बनाई और उसके माध्यम से सशक्त भारत की नींव रखी,
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेता महेश प्रताप राणा और पूर्व अध्यक्ष महिला आयोग संतोष चौहान ने कहा कि पंडित नेहरु आजादी के आंदोलन में 9-10 वर्ष जेल में रहे और आजादी के बाद सार्वजनिक संस्थाओं की नींव रखकर देश का कायाकल्प किया,
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष तुषार कपिल और एनएसयूआई शहर अध्यक्ष याज्ञिक वर्मा ने कहा कि पंडित नेहरु ने पूरे विश्व में अपने नेतृत्व का लोहा मनवाया और विदेशों में भी उनकी नीतियों को सराहा गया,
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेता वीरेंद्र श्रमिक और विकास सिंह ने कहा कि पंडित नेहरु ने लाखों लोगों को पब्लिक सेक्टर के माध्यम से रोजगार देकर मजबूत अर्थव्यवस्था की नींव रखी और लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास किए,
श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष नितिन यादव, दिनेश वालिया,पार्षद हिमांशु गुप्ता,सोहित सेठी, विवेक भूषण विक्की,नौमान अंसारी, अकरम अंसारी ,अरूण राघव,तरूण व्यास,उदयवीर सिंह चौहान, अजय गिरी, हिमांशु राजपूत, करतार सिंह खारी,सीपी सिंह,ओम मलिक,करन सिंह राणा,आकाश बिरला ,सन्नी ठाकुर, सुनील कुमार प्रजापति, आयुष कुमार,सुमन अग्रवाल,आयुष अरियाल,सोनू शर्मा ,संजय वाल्मीकि आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।।
भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की 61 वीं पुण्यतिथि पर…..जिला महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा देवपुरा स्थित पं गोविंद वल्लभ पंत पार्क में दी गई श्रद्धांजलि…….

More Stories
कुंभ मेले की तैयारियों पर अपर मेलाधिकारी एवं नगर आयुक्त नंदन कुमार का औचक निरीक्षण; निर्धारित समय सीमा और गुणवत्ता से समझौता न करने की दो टूक चेतावनी, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के सख्त व आवश्यकता पड़ने पर रात्रि में भी युद्धस्तर पर कार्य कराने के दिए निर्देश…
कुंभ-2027: अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने किया घाटों और हाथीपुल का निरीक्षण, गंगा नहर बंदी का अधिकतम उपयोग कर युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य पूरा करने के दिए सख्त निर्देश, हरकी पैड़ी से लेकर विष्णुघाट, कुशावर्त और मालवीय द्वीप तक पुनर्विकास कार्यों में तेजी लाने पर जोर…
डीपीएस रानीपुर में एम्स ऋषिकेश द्वारा जीवन रक्षक प्रशिक्षण का आयोजन: प्रिंसिपल डॉ. अनुपम जग्गा के मार्गदर्शन में कक्षा 8 के विद्यार्थियों ने सीखे ‘हैंड्स-ओनली सीपीआर’ के गुर, व्यावहारिक प्रशिक्षण के माध्यम से सीखे जीवन बचाने के कौशल, एम्स ऋषिकेश की विशेषज्ञ टीम की रही सक्रिय भागीदारी…