न्यायालय के निर्देशों पर विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सिमरनजीत कौर और ड्रग्स कंट्रोल विभाग अनीता भारती की टीम ने शिवालिक नगर क्षेत्र के मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण किया गया। स्टोर संचालक को निर्देश दिए गए हैं कि दवाइयों को सही तरीके से स्टोर करेंगे, काउंटर पर एक्सपायरी दवाइयां नहीं होनी चाहिए। साथ ही नारकोटिक्स दवाइयों की जानकारी रजिस्टर में नोट करेंगे। इस दौरान सचिव सिमरनजीत कौर ने बताया कि सात मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया गया है। जिनमें एक स्टोर पर साफ सफाई न होने पर तत्काल स्टोर को बंद करा कर साफ सफाई करने के निर्देश स्टोर स्वामी को दिए गए हैं। दूसरे स्टोर पर फार्मामिस्ट बदले को कहा गया है। वही ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने बताया है। एक्सपायरी दवाइयां किसी भी ग्राहक को न दी जाए इस बात का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं। नियमों का उल्लंघन करने वालों के लाइसेंस कैंसिल करने की कार्यवाही की जाएगी। बताया कि एक कंपनी का भी निरीक्षण किया गया है। कार्यवाही जारी रहेगी। लापरवाही बरतने वाले मेडिकल स्टोरों पर सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सिमरनजीत कौर और ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने शिवालिक नगर क्षेत्र के मेडिकल स्टोरों का किया औचक निरीक्षण….स्टोर संचालक को दिए गए निर्देश, दवाइयों को सही तरीके से करें स्टोर, काउंटर पर नही होनी चाहिए एक्सपायरी दवाइयां, नारकोटिक्स दवाइयों की जानकारी रजिस्टर में करें दर्ज….

More Stories
फर्जी पहचान से हुआ फर्जी रजिस्ट्री का खेल, रुड़की पुलिस ने उठाया पर्दा…फर्जी इस्लाम बन जमीन बेचने के आरोप में पिंकू उर्फ अजय को किया गिरफ्तार…
ईद की नमाज के दौरान जानलेवा हमले के मामले में लक्सर पुलिस का एक्शन, वारदात में इस्तेमाल तमंचा कारतूस के साथ एक आरोपी दबोचा, आरोपी ने जान से मारने की नियत से तमंचे से किया था फायर…
ज्वालापुर पुलिस के हत्थे चढा नशा तस्कर, मादक पदार्थ अवैध स्मैक ले जाते बाइक समेत दबोचा, एसएसपी के निर्देश पर नशा तस्करों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की ताबडतोड कार्यवाही लगातार जारी…