डीपीएस रानीपुर में सीबीएसई (सीओई) देहरादून द्वारा आयोजित अंग्रेजी विषय में योग्यता आधारित मुल्यांकन पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन।*
*मुख्यवक्ता – अनीता रतूड़ी एवं दीपक पोखरियाल*
दिल्ली पब्लिक स्कूल, रानीपुर में सी0बी0एस0ई0 (सीओई) देहरादून द्वारा अंग्रेजी विषय में योग्यता आधारित मुल्यांकन पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें विषय विशेषज्ञ अनीता रतूड़ी एवं दीपक पोखरियाल ने अंग्रेजी शिक्षण पाठ योजना एवं रचनावाद के आधार पर विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की, विभिन्न सत्रों के माध्यम से राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के अनुरूप योग्यता-आधारित मूल्यांकन के व्यावहारिक कार्यान्वयन पर ध्यान केंद्रित किया गया। शिक्षकों को छात्रों में आलोचनात्मक सोच, रचनात्मकता, सहयोग और संचार जैसी मुख्य दक्षताओं का मूल्यांकन करने के लिए डिज़ाइन किए गए मूल्यांकन उपकरणों और रूब्रिक्स से परिचित कराया गया।
प्रतिभागियों ने चाईनीज विस्पर, सह-समीक्षा और मूल्यांकन के मॉडल डिजाइन आदि गतिविधियों में भाग लिया जिससे कक्षाओं में उन्हें वास्तविक परिदृश्यों के अनुरूप इन तकनीकों को लागू करने में मदद मिल सके। प्रतिभागियों ने मूल्यांकन में आने वाली समस्याओं और उनके निराकरण पर चर्चा करते हुए अपने कौशल को बढ़ाया तथा चिंतनशील शिक्षण पद्धतियों पर अपनी प्रस्तुति दी।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ0 अनुपम जग्गा ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आप सभी में उत्कृष्ट शिक्षक समाहित है, जरूरत है कि हम सभी अपने पूर्ण ज्ञान एवं अनुभव का प्रयोग करते हुए विद्यार्थियों सझम बनाएं व उनके अन्दर की प्रतिभा उभारने का प्रयास करें। उन्होंने सीबीएसई सीओई देहरादून का इस ज्ञानवर्धक कार्यशाला के आयोजन के लिए आभार प्रकट किया।

More Stories
चारधाम यात्रा और पर्यटकों की भारी भीड़ के हरिद्वार में फर्जी ट्रैवल एजेंसियों पर परिवहन विभाग का ‘प्रहार’: बिना लाइसेंस संचालित केंद्रों पर सघन छापेमारी कर कसी नकेल।
बहादराबाद में तीन दिवसीय जिला स्तरीय आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का शानदार आगाज, पहले दिन 135 मरीजों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ, जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश ने किया शिविर का उद्घाटन,
बहादराबाद में तीन दिवसीय जिला स्तरीय आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का शानदार आगाज, पहले दिन 135 मरीजों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ, जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश ने किया शिविर का उद्घाटन,