शायर अफ़ज़ल मंगलोरी “उत्तराखंड रत्न ” सम्मान से विभूषित
रुड़की ।उत्तराखंड का नाम देश विदेश में रौशन करने वाले अफ़ज़ल मंगलोरी को भारत के बुद्धिजीवियों , शिक्षाविदों और ब्यूरोक्रेट्स की 46 वर्ष पुरानी संस्था आल इंडिया कॉन्फ्रेंस ऑफ इंटेलेक्चुअल्स (ए आई सी ओ आई) द्वारा देहरादून के सुभारती यूनिवर्सिटी सभागार में “उत्तराखंड रत्न” से सम्मानित किया गया।
संस्था के सचिव एड. अभय निधि शर्मा ने बताया कि संस्था द्वारा हर वर्ष भारतवर्ष के विभिन्न प्रान्तों में साहित्य, समाजसेवा, शिक्षा, आपसी सद्भाव, पर्यावरण रक्षा, आदि क्षेत्रों में सेवा करने वाले समाज के हर वर्ग के मनीषियों को सम्मानित किया जाता है,जिस श्रंखला में इस वर्ष साहित्य ,समाज सेवा और पत्रकारिता में गत 40 वर्षों से अपनी सेवाएं देने वाले,उत्तराखंड उर्दू अकादमी (भाषा संस्थान) के पूर्व उपाध्यक्ष रुड़की निवासी अंतर्राष्ट्रीय शायर अफ़ज़ल मंगलोरी को उनकी सेवाओं के फलस्वरुप ” उत्तराखंड रत्न” से सम्मानित किया गया ।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में नैनीताल हाईकोर्ट लोक अदालत के जज जस्टिस राजेश टण्डन ,सुभारती यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ अतुल कृष्णा ,हिमालय वैलनेस के निदेशक डॉ एस फारूक, ने मेडल ,पगड़ी,शाल, तथा सम्मान पत्र देकर यह सम्मान मंगलोरी को प्रदान करते हुए कहा कि मंगलोरी ने देश विदेश में उत्तराखंड का नाम रोशन किया तथा अनेक सम्मान प्राप्त किये जो प्रदेश के लिए भी गौरव की बात है।
इस अवसर पर सुभारती यूनिवर्सिटी के कुलपतिडॉ हिमांशु एरन, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के ,डी जी एम इंजी. साजिद अली,आई पी एस आर एस मीणा,एस पी देहरादून मुकेश ठाकुर पत्रकार इंद्राणी पांधी इंजी शमीम अंसारी आदि अतिथियों ने भी अपने विचार व्यक्त किये तथा मंगलोरी को बधाई दी
।मंगलोरी की कविताओं का विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किया गया ।

More Stories
फर्जी पहचान से हुआ फर्जी रजिस्ट्री का खेल, रुड़की पुलिस ने उठाया पर्दा…फर्जी इस्लाम बन जमीन बेचने के आरोप में पिंकू उर्फ अजय को किया गिरफ्तार…
ईद की नमाज के दौरान जानलेवा हमले के मामले में लक्सर पुलिस का एक्शन, वारदात में इस्तेमाल तमंचा कारतूस के साथ एक आरोपी दबोचा, आरोपी ने जान से मारने की नियत से तमंचे से किया था फायर…
ज्वालापुर पुलिस के हत्थे चढा नशा तस्कर, मादक पदार्थ अवैध स्मैक ले जाते बाइक समेत दबोचा, एसएसपी के निर्देश पर नशा तस्करों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की ताबडतोड कार्यवाही लगातार जारी…