पाकिस्तान जिंदाबाद का व्हाट्सएप स्टेटस लगाने पर आरोपी युवक के खिलाफ हरिद्वार पुलिस की कार्यवाई,मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को चंद घंटो में ही देवबंद से दबोचा, जेल भेजने की है तैयारी,आरोपी ने स्टेटस पर लगाया था पाकिस्तान आर्मी का वीडियो*
दिनांक 27.04.2025 को वादी सम्प्रीत पुत्र सोहन सिंह निवासी नसीरपुर खुर्द द्वारा थाना पथरी में दिए गए प्रार्थनापत्र के माध्यम से शिकायत दी थी कि अनस नाम का युवक जो कि ग्राम जसोदरपुर पथरी में अपने मामा के घर रिश्तेदारी में आता रहता था के द्वारा अपने व्हाट्सएप स्टैटस पर एक वीडियो लगाई गई है जो पाकिस्तान आर्मी से संबंधित है तथा उक्त वीडियो पऱ पाकिस्तान जिंदाबाद लिखा हुआ था।
प्राप्त शिकायत के आधार पर थाना पथरी पर आरोपी युवक के खिलाफ मु0अ0स0 241/25 धारा 152,196 BNS पंजीकृत किया गया।
SSP हरिद्वार द्वारा प्रकरण की गंभीरता क़ो देखते हुए आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमें गठित की गई।
आज दिनांक 28-04-25 क़ो गठित पुलिस टीम द्वारा आरोपी अनस पुत्र मुन्तजिर निवासी ग्राम जटोल थाना देवबंद उत्तर प्रदेश को देवबंद ग्राम जटोल से पकड़ा गया व आरोपी के मोबाइल क़ो मुकदमा उपरोक्त में कब्जे पुलिस लिया गया।
वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।
*विवरण आरोपित-*
अनस पुत्र मुन्तजिर निवासी ग्राम जटोल थाना देवबंद उत्तर प्रदेश।
*पंजीकृत अभियोग*
मु0अ0स0 241/25 धारा 152,196 BNS
*बरामदगी*
01मोबाइल फोन oppo कंपनी
*पुलिस टीम*
1-उ0नि0 सुधांशु कौशिक
2-उ0नि0 रोहित कुमार
3-कांनि0 मुकेश चौहान
4-कांनि0 जयपाल सिंह

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,