कोतवाली गंगनहर,किसान यूनियन कार्यालय रुड़की में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा,बीते माह कार्यालय की दीवार तोड़कर भांड़े-बर्तन और पंखा ले उड़े थे चोर,वारदात में शामिल दोनों आरोपित को पुलिस ने दबोचा, चोरी माल किया 100% रिकवर।
दिनांक 11.03.2025 को रामपुर रुड़की निवासी तालिब हसन ने कोतवाली गंगनहर पर आकर शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि अज्ञात चोरों ने किसान यूनियन कार्यालय रुड़की की दीवार तोड़कर उसमें रखे बर्तन, पंखा तथा बिजली का सामान चोरी कर लिया है। शिकायत के आधार पर कोतवाली गंगनहर में मु0अ0स0 73/25 धारा 305(A)/331(4) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया।
मामले के खुलासे के लिए गठित पुलिस टीम ने घटनास्थल के आस पास के CCTV कैमरो क़ो चैक करते हुए मुखबिर तंत्र को एक्टिव किया। लगातार किए जा रहे प्रयासों के क्रम में पुलिस टीम ने दिनांक 25.04.25 को मुखबिर द्वारा सूचना पर रामपुर नया पुल कलियर जाने वाले रास्ते से दो संदिग्ध को दबोचकर उनके कब्जे से चोरी का किया गया सामान बरामद किया। बरामदगी के आधार पर मुकदमें में धारा 317(2) BNS की वृद्धि की गयी । विधिक कार्यवाही की जा रही है।
दोनों आरोपी चोरी माल को बेचने की फिराक में घुम रहे थे।
*पकड़े गए आरोपित-*
1- मोहित उर्फ छोटू पुत्र नीटू निवासी जबलपुर पुरकाजी जिला मुजफ्फरनगर उम्र 19 वर्ष
2- सुहेल पुत्र नसीम अहमद निवासी सुवाहेडी थाना पुरकाजी जिला मुजफ्फरनगर उम्र 20 वर्ष
*बरामदगी-*
1- फ्रिज कंप्रेशर- 01
2- सीलिंग फैन- 01
3- गिलास स्टील- 12
4- पातीला सिल्वर- 03
5- कटोरा स्टील- 07
6- प्लेट स्टील- 07
*पुलिस टीम-*
1- उप निरीक्षक प्रवीण बिष्ट
2- कांस्टेबल अजयवीर
3- कांस्टेबल अजय दत्त

More Stories
कुंभ मेले की तैयारियों पर अपर मेलाधिकारी एवं नगर आयुक्त नंदन कुमार का औचक निरीक्षण; निर्धारित समय सीमा और गुणवत्ता से समझौता न करने की दो टूक चेतावनी, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के सख्त व आवश्यकता पड़ने पर रात्रि में भी युद्धस्तर पर कार्य कराने के दिए निर्देश…
कुंभ-2027: अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने किया घाटों और हाथीपुल का निरीक्षण, गंगा नहर बंदी का अधिकतम उपयोग कर युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य पूरा करने के दिए सख्त निर्देश, हरकी पैड़ी से लेकर विष्णुघाट, कुशावर्त और मालवीय द्वीप तक पुनर्विकास कार्यों में तेजी लाने पर जोर…
डीपीएस रानीपुर में एम्स ऋषिकेश द्वारा जीवन रक्षक प्रशिक्षण का आयोजन: प्रिंसिपल डॉ. अनुपम जग्गा के मार्गदर्शन में कक्षा 8 के विद्यार्थियों ने सीखे ‘हैंड्स-ओनली सीपीआर’ के गुर, व्यावहारिक प्रशिक्षण के माध्यम से सीखे जीवन बचाने के कौशल, एम्स ऋषिकेश की विशेषज्ञ टीम की रही सक्रिय भागीदारी…