प्रशिक्षण शिविर,नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो का 03 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर हुआ समाप्त,समापन समारोह में मातहत ऑफिसर्स संग एसएसपी डोबाल हुए सम्मिलित,N.C.B. टीम ने मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े मुकदमों में ठोस विवेचना के लिए दिए आवश्यक टिप्स,समापन के दौरान श्री डोबाल द्वारा N.C.B. टीम के सदस्यों को किया गया सम्मानित*
*मोमेंटो प्रदान कर प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने पर जताया आभार*
*शिविर में SI से SP रेंक तक के लगभग 100 पुलिस ऑफिसर्स ने किया प्रतिभाग*
दिनांक 21.04.2025 से जनपद हरिद्वार में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा चलाए जा रहे 03 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आज एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल की मोजूदगी में औपचारिक तौर पर समापन किया गया।
शिविर समापन के दौरान श्री डोबाल द्वारा एसपी विरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में प्रशिक्षण दे रही टीम के सदस्यों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार के शिविर आयोजित करने की आशा व्यक्ति की गई ताकी नशा तस्करों को सजा दिलाने एवं उनकी नशा बेचकर कमाई गई संपत्ति को जब्त करने कार्यवाही सही तरीके से धरातल पर लागू हो।
प्रशिक्षण शिविर में N.C.B. टीम द्वारा जनपद के अलग-अलग थानों से सम्मिलित हुए विवेचकों को बरामदगी के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां, जुटाए जाने वाले वैज्ञानिक/ भौतिक साक्ष्य एवं उन्हे कोर्ट में पेश किए जाने के तरीके के साथ ही नशा तस्करों के विरुद्ध गुंडा/ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए नशा बेचकर कमाई गई चल-अचल संपत्ति के जब्तीकरण के संबंध में महत्वपूर्ण टिप्स दिए गए। उक्त प्रशिक्षण में उपनिरीक्षक स्तर से लेकर पुलिस अधीक्षक रेंक के जनपद के लगभग 100 पुलिस अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
समापन कार्यक्रम के दौरान एसपी क्राईम/ट्रैफिक जितेन्द्र मैहरा, एसपी सिटी पंकज गैरोला, एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल सहित जनपद में नियुक्त अन्य पुलिस ऑफिसर्स एवं N.C.B. टीम के प्रशिक्षक उपस्थित रहे।
*N.C.B. टीम-*
अधीक्षक विरेन्द्र सिंह
निरीक्षक मनोज बिष्ट
उप निरीक्षक कविन्द्र सिंह
उप निरीक्षक अनुज कुमार
उप निरीक्षक तसव्वुर अली

More Stories
कुंभ मेले की तैयारियों पर अपर मेलाधिकारी एवं नगर आयुक्त नंदन कुमार का औचक निरीक्षण; निर्धारित समय सीमा और गुणवत्ता से समझौता न करने की दो टूक चेतावनी, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के सख्त व आवश्यकता पड़ने पर रात्रि में भी युद्धस्तर पर कार्य कराने के दिए निर्देश…
कुंभ-2027: अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने किया घाटों और हाथीपुल का निरीक्षण, गंगा नहर बंदी का अधिकतम उपयोग कर युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य पूरा करने के दिए सख्त निर्देश, हरकी पैड़ी से लेकर विष्णुघाट, कुशावर्त और मालवीय द्वीप तक पुनर्विकास कार्यों में तेजी लाने पर जोर…
डीपीएस रानीपुर में एम्स ऋषिकेश द्वारा जीवन रक्षक प्रशिक्षण का आयोजन: प्रिंसिपल डॉ. अनुपम जग्गा के मार्गदर्शन में कक्षा 8 के विद्यार्थियों ने सीखे ‘हैंड्स-ओनली सीपीआर’ के गुर, व्यावहारिक प्रशिक्षण के माध्यम से सीखे जीवन बचाने के कौशल, एम्स ऋषिकेश की विशेषज्ञ टीम की रही सक्रिय भागीदारी…