चारधाम यात्रा की तैयारी के अंतर्गत हरिद्वार में अनधिकृत टूर एवं ट्रैवल एजेंसियों के विरुद्ध सघन संयुक्त कार्यवाही
चारधाम यात्रा के आगामी शुभारंभ के दृष्टिगत, आरटीओ प्रशासन देहरादून श्री संदीप सैनी एवं आरटीओ प्रवर्तन देहरादून डॉ. अनीता चमोला के निर्देशों के क्रम में, आज हरिद्वार एवं रुड़की के प्रशासनिक एवं प्रवर्तन अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा हरिद्वार नगर क्षेत्र में एक सघन प्रवर्तन अभियान चलाया गया।
अभियान का उद्देश्य चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों को अव्यवस्था, शोषण एवं भ्रम से बचाना तथा केवल अधिकृत एजेंसियों को ही परिचालन की अनुमति सुनिश्चित करना रहा। यह कार्यवाही विशेष रूप से रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड क्षेत्रों में संचालित अनधिकृत टूर एवं ट्रैवल एजेंसियों के विरुद्ध केंद्रित थी।
जांच के दौरान 20 से अधिक एजेंसियों की कैश बुक, रजिस्टर एवं अन्य दस्तावेज जब्त किए गए। साथ ही इन एजेंसियों द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर लगाए गए अवैध फ्लेक्स, बोर्ड एवं साइनबोर्ड को मौके पर ही हटाया गया।
जिन एजेंसियों के पास विधिवत पंजीकरण, लाइसेंस एवं दस्तावेज पाए गए, उन्हें टीम द्वारा सराहते हुए आग्रह किया गया कि वे अन्य संचालकों को भी नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करें, जिससे चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों को विश्वसनीय और सुरक्षित सेवाएं मिल सकें।
इस अभियान में निम्न अधिकारीगण प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
• एआरटीओ (प्रवर्तन), हरिद्वार – श्रीमती नेहा झा
• एआरटीओ (प्रशासन), हरिद्वार – श्री निखिल शर्मा
• एआरटीओ (प्रवर्तन), रुड़की – श्री कृष्णा पलड़िया
• एआरटीओ (प्रशासन), रुड़की – श्री जितेन्द्र चन्द
साथ ही टीटीओ – श्रीमती वरुणा सैनी, श्री भारत भूषण, श्री मुकेश भारती, श्री हरीश रावल एवं श्रीमती संगीता धीमान ने बाइक स्क्वाड एवं प्रवर्तन स्टाफ के साथ मिलकर अभियान को सफलतापूर्वक संचालित किया।
प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया कि चारधाम यात्रा के पूर्व इस प्रकार के अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे, ताकि केवल अधिकृत एवं विधिसम्मत एजेंसियों को ही परिचालन की अनुमति मिले और तीर्थयात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। आम जनता से भी अनुरोध किया गया कि वे केवल पंजीकृत एजेंसियों से ही सेवा लें और अनधिकृत गतिविधियों की जानकारी परिवहन विभाग को उपलब्ध कराएं।

More Stories
कुंभ मेले की तैयारियों पर अपर मेलाधिकारी एवं नगर आयुक्त नंदन कुमार का औचक निरीक्षण; निर्धारित समय सीमा और गुणवत्ता से समझौता न करने की दो टूक चेतावनी, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के सख्त व आवश्यकता पड़ने पर रात्रि में भी युद्धस्तर पर कार्य कराने के दिए निर्देश…
कुंभ-2027: अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने किया घाटों और हाथीपुल का निरीक्षण, गंगा नहर बंदी का अधिकतम उपयोग कर युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य पूरा करने के दिए सख्त निर्देश, हरकी पैड़ी से लेकर विष्णुघाट, कुशावर्त और मालवीय द्वीप तक पुनर्विकास कार्यों में तेजी लाने पर जोर…
डीपीएस रानीपुर में एम्स ऋषिकेश द्वारा जीवन रक्षक प्रशिक्षण का आयोजन: प्रिंसिपल डॉ. अनुपम जग्गा के मार्गदर्शन में कक्षा 8 के विद्यार्थियों ने सीखे ‘हैंड्स-ओनली सीपीआर’ के गुर, व्यावहारिक प्रशिक्षण के माध्यम से सीखे जीवन बचाने के कौशल, एम्स ऋषिकेश की विशेषज्ञ टीम की रही सक्रिय भागीदारी…