हरीश रावत के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों प्रतिनिधि मंडल मुख्य सचिव, राधा रतूड़ी से मिला
सचिवालय देहरादून मे मुख्य सचिव राधा रतूड़ी जी से पूर्व सीएम श्री हरिश रावत, विधायक काजी निजामुद्दीन, विधायक ममता राकेश, विधायक फुरकान अहमद, विधायक रवि बहादुर , विधायक अनुपमा रावत, विधायक वीरेंद्र जत्ती, विधायक आदेश चौहान, वीरेंद्र रावत,जिला अध्यक्ष राजीव चौधरी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राव अफाक अली के साथ मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से वार्ता की हरिश रावत ने कहा कि सभी मदरसों को एक ही श्रेणी मे लेकर अनावश्यक रूप से की गई कार्यवाही पर नाराजगी जाहिर की और रावत जी ने कहा कि जिन मदरसों में उर्दू फारसी मौलवियत की डिग्री दी जाती है उनका पंजीकरण कराना तो उचित लगता है परंतु जिन स्थानों पर यह शिक्षा या तालिम नहीं है जहां कायदा सिपारा कुरान सिर्फ इसलिए पढ़ाया जाता है ताकि वह अपनी इबादत ठीक से कर सके और अपने दीन के हिसाब जीने का सलीखा सीख रहा है उन पर हो रही कार्यवाही पर घोर निन्दा व नाराज़गी जाहिर की, प्रमुख सचिव ने आश्वाशन दिया कि मान्य मुख्य मंत्री शाम तक दिल्ली से लौट आएंगे, मे उनके संज्ञान मे लाकर उनसे वार्ता कर जल्दी कोई कदम उठाऊंगी
इसी बीच राव अफाक अली ने वन गुजरो की अपनी निजी जमीन मे बने कमरे जिसे परसो सील किया गया था तत्काल खुलवाने की अपील की जिसका सोसाइटी रजिस्ट्रेशन प्रमुख सचिव को सौंपा
राव अफाक अली ने कहा कि ना तो वो मस्जिद है और ना वो मदरसा इन चार वन गुजर भाइयों के ही बच्चे इसमें कुरान व नमाज पढ़ते है।
सभी सम्मानित विधायकों ने एक स्वर मे प्रमुख सचिव को 6 माह पूर्व नोटिस देकर कार्यवाही करनी चाहिए थी और आइंदा होने वाली कार्यवाही को भी 6 माह पूर्व नोटिस दिया जाए और जिन जगह पर गीता रामायण और पुराण, इंजील,बाइबल, गुरु ग्रंथ , सिपारा या कुरान पढ़ाया जाता है उन जगहों पर पढ़ाने के लिए किसी भी सरकार से इजाजत लेने की जरूरत नहीं है , वो अपने अपने धर्मो की पूजा इबादत करने के लिए स्वतंत्र है।
हरीश रावत के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों और नेताओं का प्रतिनिधि मंडल मिला मुख्य सचिव,राधा रतूड़ी से……सभी मदरसों को एक ही श्रेणी मे लेकर की जा रही कार्यवाही पर नाराजगी जाहिर करते हुए,कार्यवाही पर रोक लगाने की मांग की…..

More Stories
कुंभ मेले की तैयारियों पर अपर मेलाधिकारी एवं नगर आयुक्त नंदन कुमार का औचक निरीक्षण; निर्धारित समय सीमा और गुणवत्ता से समझौता न करने की दो टूक चेतावनी, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के सख्त व आवश्यकता पड़ने पर रात्रि में भी युद्धस्तर पर कार्य कराने के दिए निर्देश…
कुंभ-2027: अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने किया घाटों और हाथीपुल का निरीक्षण, गंगा नहर बंदी का अधिकतम उपयोग कर युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य पूरा करने के दिए सख्त निर्देश, हरकी पैड़ी से लेकर विष्णुघाट, कुशावर्त और मालवीय द्वीप तक पुनर्विकास कार्यों में तेजी लाने पर जोर…
डीपीएस रानीपुर में एम्स ऋषिकेश द्वारा जीवन रक्षक प्रशिक्षण का आयोजन: प्रिंसिपल डॉ. अनुपम जग्गा के मार्गदर्शन में कक्षा 8 के विद्यार्थियों ने सीखे ‘हैंड्स-ओनली सीपीआर’ के गुर, व्यावहारिक प्रशिक्षण के माध्यम से सीखे जीवन बचाने के कौशल, एम्स ऋषिकेश की विशेषज्ञ टीम की रही सक्रिय भागीदारी…