देर रात गौतस्करों से हरिद्वार पुलिस की हुई मुठभेड़,मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से बदमाश हुआ घायल,घायल को अस्पताल में किया गया भर्ती, पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे घटनास्थल यथास्थिति जानने।
हरिद्वार:-देर रात्रि नवोदयनगर के पीछे गुर्जर बस्ती से बछड़ा चोरी कर भागे कार सवार बदमाशों का पीछा कर रही पुलिस टीम की देर रात उक्त बदमाशों से आन्नेकी रोड के जंगल के पास मुठभेड हुई।
कार के सड़क किनारे कच्चे मे फंसने पर नीचे उतर कर भाग रहे बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग करने पर पुलिस टीम ने जवाबी फायरिंग की। इस दौरान एक बदमाश गोली लगने से घायल होकर जमीन मे गिर गया और उसके दो साथी जंगल की ओर भाग गये। घायल बदमाश के कब्जे से मोबाइल फोन, कारतूस 315 बोर व एक हजार रुपये नगद बरामद हुए। बदमाश की पहचान प्रदीप उर्फ जुम्मन पुत्र भुल्लन सिंह निवासी ग्राम देदनोर थाना नकुड़ जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश के रुप में हुई। घायल को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया है। जिसका उपचार चल रहा है पुलिस टीम द्वारा फरार बदमाशों की तलाश की जा रही है।एनकाउंटर की सूचना मिलते ही एसपी सिटी पंकज गैरोला सहित आला अधिकारी मौके पर एवं जिला अस्पताल पहुंचे तथा स्थिति की जायजा लेते हुए फरार बदमाशों की धरपकड के निर्देश दिए।
सिडकुल थानाध्यक्ष मनोहर सिंह भंडारी की टीम की सक्रियता की चर्चा
3 दिन पूर्व इन तीनों गोतस्करों ने भीमगोड़ा क्षेत्र में भी गाय चोरी का प्रयास किया था। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों का कहना है पुलिस को सूचना मिली थी कि नवोदय नगर से ये तीनों एक बछड़े को पकड़ कर कार में रख कर भाग रहे थे, जिसपर पुलिस ने इनका पीछा किया। वहीं पुलिस की गिरफ्त में आए घायल आरोपी प्रदीप का कहना है कि वे गोवंश को यहां से चुराकर सहारनपुर ले जाकर बेच देते थे।

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,