प्रिय केंद्र व्यवस्थापक ,कस्टोडियन, कक्ष निरीक्षक एवं अन्य अध्यापक / कर्मचारियों ,
आगामी बोर्ड परीक्षाओं के सफल संचालन हेतु आप सभी को मेरी ओर से हार्दिक शुभकामनाएँ। परीक्षा एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसमें आपके कुशल प्रबंधन, अनुशासन और निष्पक्षता की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। परीक्षार्थियों को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए, जिससे वे अपने ज्ञान का समुचित प्रदर्शन कर सकें।
आपसे आग्रह है कि परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित नियमों और निर्देशों का पूरी निष्ठा और सजगता से पालन करें। अनुचित साधनों के प्रयोग को रोकने, परीक्षा की शुचिता बनाए रखने तथा परीक्षार्थियों को प्रोत्साहित करने में आपकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने हेतु सतर्क रहें और समन्वय बनाकर कार्य करें।
आप सभी के प्रयासों से परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता बनी रहेगी और विद्यार्थी बिना किसी बाधा के परीक्षा दे सकेंगे। हमें विश्वास है कि आप अपनी जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे।
आप सभी को इस महत्वपूर्ण कार्य के सफल संचालन हेतु शुभकामनाएँ।
*कमलेश कुमार गुप्ता*
मुख्य शिक्षा अधिकारी, हरिद्वार

More Stories
उत्तराखंड एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: फर्जी ऑनलाइन ट्रेडिंग व क्रिप्टो ऐप के जरिए करोड़ों ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड लविश चौधरी के 2 शातिर गिरफ्तार; एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर ताबड़तोड़ दबिश…
कुंभ मेले की तैयारियों पर अपर मेलाधिकारी एवं नगर आयुक्त नंदन कुमार का औचक निरीक्षण; निर्धारित समय सीमा और गुणवत्ता से समझौता न करने की दो टूक चेतावनी, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के सख्त व आवश्यकता पड़ने पर रात्रि में भी युद्धस्तर पर कार्य कराने के दिए निर्देश…
कुंभ-2027: अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने किया घाटों और हाथीपुल का निरीक्षण, गंगा नहर बंदी का अधिकतम उपयोग कर युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य पूरा करने के दिए सख्त निर्देश, हरकी पैड़ी से लेकर विष्णुघाट, कुशावर्त और मालवीय द्वीप तक पुनर्विकास कार्यों में तेजी लाने पर जोर…