सिडकुल क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवती की मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना प्योर एंड क्योर कंपनी के पास हुई। जहां एक हाइड्रा वाहन (नंबर UK 08AP 6168) के चालक ने सड़क पर पैदल जा रही दो लड़कियों को टक्कर मार दी। दोनों युवतियां फैक्ट्री से ड्यूटी कर अपने घर लौट रही थी।

हरिद्वार। हरिद्वार में दर्दनाक हादसा हो गया। सिडकुल क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवती की मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना प्योर एंड क्योर कंपनी के पास हुई। जहां एक हाइड्रा वाहन (नंबर UK 08AP 6168) के चालक ने सड़क पर पैदल जा रही दो लड़कियों को टक्कर मार दी। दोनों युवतियां द फैक्ट्री से ड्यूटी कर अपने घर लौट रही थी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा अचानक हुआ और हाइड्रा वाहन तेज गति में था। टक्कर लगते ही दोनों लड़कियां सड़क पर गिर गईं, जिनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई।
मृतक लड़की की पहचान राजकोर (पुत्री मुन्नू), निवासी मटौरा मान, भटियाना खुशहालपुर, जिला बिजनौर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। हादसे के बाद पुलिस ने उसके शव को जिला अस्पताल हरिद्वार भेज दिया है और परिजनों को सूचित किया जा रहा है।
घायल लड़की की पहचान अनीता राय (पुत्री सुभाष राय), निवासी विशेनपुरी कॉलोनी, खीरी (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। उसे तुरंत पास के मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस की कार्रवाई और जांच
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटना की जांच शुरू कर दी है। सिडकुल थानाध्यक्ष मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है और चालक की पहचान कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

More Stories
उत्तराखंड एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: फर्जी ऑनलाइन ट्रेडिंग व क्रिप्टो ऐप के जरिए करोड़ों ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड लविश चौधरी के 2 शातिर गिरफ्तार; एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर ताबड़तोड़ दबिश…
कुंभ मेले की तैयारियों पर अपर मेलाधिकारी एवं नगर आयुक्त नंदन कुमार का औचक निरीक्षण; निर्धारित समय सीमा और गुणवत्ता से समझौता न करने की दो टूक चेतावनी, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के सख्त व आवश्यकता पड़ने पर रात्रि में भी युद्धस्तर पर कार्य कराने के दिए निर्देश…
कुंभ-2027: अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने किया घाटों और हाथीपुल का निरीक्षण, गंगा नहर बंदी का अधिकतम उपयोग कर युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य पूरा करने के दिए सख्त निर्देश, हरकी पैड़ी से लेकर विष्णुघाट, कुशावर्त और मालवीय द्वीप तक पुनर्विकास कार्यों में तेजी लाने पर जोर…