थाना बुग्गावाला,अवैध खनन के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई,खनन माफियाओं में मचा हड़कंप, ट्रेक्टर ट्रॉली छोड़ भागे चालक,अवैध खनन में एक लोडर सीज व एक डम्फर 02 ट्रैक्ट्रर ट्राली खनन से भरे लावारिस में दाखिल।
एसएसपी हरिद्वार द्वारा अवैध खनन/ओवरलोड वाहनो के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर सभी थाना प्रभारियों को कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।
जिसके अनुपालन में थाना बुग्गावाला पुलिस द्वारा अवैध खनन के विरुद्ध कार्यवाही हेतु थानास्तर पर अलग-अलग टीमें गठित कर शनिदेव स्टोन क्रेशर बन्जारेवाला के पास दबिश दी गयी तो शनिदेव स्टोन क्रेशर के पीछे करीब 200 मीटर दूरी पर खेत के पास HM मोडल CLG848H उपरोक्त द्वारा रात्रि नावक्त अवैध खनन कर ट्रैक्टरो व डम्पर में भरा जा रहा था पुलिस टीम को अपनी ओर आता देख ट्रैक्टर व डम्पर चालक अपने वाहन को छोडकर मौके से फरार हो गये।
अवैध खनन में एक लोडर HM को सीज कर एक डम्फर व 02 ट्रैक्टर ट्राली खनन से भरे लावारिस में दाखिल किया गया।
अवैध खनन की रिपोर्ट अलग से प्रेषित की जा रही है ।
*विवरण सीज/लावारिस वाहन*
1-HM मोडल CLG848H PI न0 LGI848HZVRNC40437 (सीज एम वी एक्ट, अवैध खनन)
2- ट्रैक्टर महिन्द्रा 575 रंग लाल चैसिस न0 EBWOL7989 मय ट्राली जिसमें अवैध खनन सामग्री भरी है (लावारिस)
3- ट्रैक्टर इण्डो फार्म इंजन न0 C328616986PR चैसिस न0 APR55NV2WDO2899CM मय ट्राली (लावारिस)
4- एक डम्पर 14 टायरा रजि0 न0 UK07CB9767 (लावारिस)
*पुलिस टीम*
उ0नि0 प्रवीण बिष्ट थाना बुग्गावाला
अ0उ0नि0 बिजेन्द्र सिंह थाना बुग्गावाला
कानि0 220 नरेन्द्र थाना बुग्गावाला
हो0गा0 नरेन्द्र थाना बुग्गावाला

More Stories
चारधाम यात्रा और पर्यटकों की भारी भीड़ के हरिद्वार में फर्जी ट्रैवल एजेंसियों पर परिवहन विभाग का ‘प्रहार’: बिना लाइसेंस संचालित केंद्रों पर सघन छापेमारी कर कसी नकेल।
बहादराबाद में तीन दिवसीय जिला स्तरीय आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का शानदार आगाज, पहले दिन 135 मरीजों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ, जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश ने किया शिविर का उद्घाटन,
बहादराबाद में तीन दिवसीय जिला स्तरीय आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का शानदार आगाज, पहले दिन 135 मरीजों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ, जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश ने किया शिविर का उद्घाटन,