तनवीर अली हरिद्वार:——हरिद्वार के सबसे बड़े ओद्योगिक क्षेत्र सिडकुल में आज एक निजी कंपनी कोविड मरीजो के लिए सामने आई है। सिडकुल में सबसे बड़ी दवा कंपनी एकम्स ने आज अपनी एक फैक्ट्री को कोविड सेंटर ने तब्दील कर दिया है।
कंपनी ने अपनी एक यूनिट में 250 बैड का कोविड केयर सेंटर शुरू कर दिया है। इस कोविड केयर सेंटर में कोरोना के गंभीर मरीजो को छोड़कर अन्य कोरोना संकृमितों को आइसोलेट किया जाएगा। इस सेंटर में वैसे तो गंभीर कोरोना मरीज नही रखे जाएंगे मगर यंहा भर्ती किसी मरीज की हालत बिगड़ने पर यंहा ऑक्सीजन का भी इंतेजाम किया जा रहा है।
जिसके लिए जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम ऐसे मरीजो के लिए यंहा तैनात रहेगी। फिलहाल कंपनी ने सेंटर में 10 ऑक्सीजन कंसरट्रेटर के अलावा ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था भी की है।
हरिद्वार जिले में कोरोना संकृमितों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जबकि हरिद्वार में चिकित्सा सुविधाओं की भारी कमी है। ऐसे में हरिद्वारे के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र में दवा बनाने वाली कंपनी एकम्स ड्रग्स ने अपनी एक फैक्ट्री को कोविड केयर सेंटर में तब्दील कर दिया है।
एकम्स ने सिडकुल में 250 बैड का कोविड केयर सेंटर बनाया है जिसमे 120 बेड के सेंटर की आज से शुरुआत भी कर दी गई। इस सेंटर में खासकर औद्योगिक क्षेत्र के उन कोरोना मरीजो को रखा जाएगा जिनमे कोरोना के कम लक्षण है या उनकी हालत कम गंभीर है।
एकम्स के द्वार बनाये गए कोविड केयर सेंटर में कोरोना मरीजो के लिए चिकित्सा से लेकर हर तरह की सुविधा रहेगी। वैसे तो यंहा पर कोरोना के गंभीर मरीजो को भर्ती नही किया जाएगा मगर भर्ती किसी मरीज की अचानक हालात गंभीर हो जाती है तो उनके लिए जिला स्वास्थ्य विभाग की विशेषज्ञ डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की टीम तैनात रहेगी और गंभीर मरीजो के लिए स्वास्थ्य विभाग की अनुमति से ऑक्सीजन की व्यवस्था भी की गई है। कंपनी ने इस कोविड केयर सेंटर में 10 ऑक्सीजन कंसरट्रेटर की व्यवस्था भी है।





More Stories
एंजेल्स एकेडमी में आयोजित हुआ वार्षिक सम्मान समारोह: मुख्य अतिथि डॉ. निशंक ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित, शिक्षा ही समाज और राष्ट्र निर्माण का सबसे मजबूत आधार: डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, प्रिंसिपल रश्मि चौहान ने सभी का किया स्वागत…
एंजेल्स एकेडमी में आयोजित हुआ वार्षिक सम्मान समारोह: मुख्य अतिथि डॉ. निशंक ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित, शिक्षा ही समाज और राष्ट्र निर्माण का सबसे मजबूत आधार: डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, प्रिंसिपल रश्मि चौहान ने सभी का किया स्वागत…
ग्राम पंचायत अकोढ़ा खुर्द में लाखों रुपये के विकास कार्यों में अनियमितता उजागर, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने ग्राम प्रधान बसंती देवी को पद से हटाने के दिए आदेश,