कोतवाली रानीपुर,झूठे मुकदमें में फंसाने की धमकी देकर पैसों की मांग करने के आरोपी को हरिद्वार पुलिस ने दबोचा,घटना में शामिल अन्य आरोपित की तलाश जारी, घटना में प्रयुक्त मोबाइल बरामद,बहन के साथ मिलकर 02 सगे भाइयों ने रचा ब्लैकमेलिंग का प्लान,हनीट्रेप का है मामला, गंभीर मुकदमें में फंसाने की धमकी देकर की जा रही थी पैसों की डिमांड,महिला के झांसे में आए कबाड़ व्यवसायी की पत्नी की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा।
दिनांक 10.02.2025 को कोतवाली रानीपुर पर वादिया रानी पत्नी जर्रार निवासी ग्राम सलेमपुर द्वारा वादिया के पति को झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर 10 लाख की मांग करने व वादिया के पति को गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देने के संबंध में कोतवाली रानीपुर पर नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध मु0अ0सं0 59/25 धारा 308(6), 352, 351(2) BNS का अभियोग पंजीकृत कराया गया।
ब्लैकमेलिंग से जुड़े आरोपों को देखते हुए कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा घटना की जांच करते हुए पीड़ित से तथ्य जुटाए तो सामने आया कि वह कबाड़ी का काम करता है जहां एक महिला द्वारा काम मांगने पर उसके द्वारा महिला को अपने पास काम दिया गया। मालिक का भरोसा जीत महिला कुछ दिनों में अपने साथ एक पुरुष को भी काम के लिए कबाड़ी के पास ले आयी लेकिन कुछ वक्त गुजरते ही आरोपित महिला व पुरुष कबाड़ व्यवसाय को लगातार दुष्कर्म के मुकदमें में फंसाने की धमकी देकर नगदी की मांग कर रहे थे।
गठित पुलिस टीम ने गहन सुरागरसी पतारसी करते हुए घटना में शामिल होने के आरोपित हिमांशु को साईधाम कालोनी सलेमपुर से घटना में प्रयुक्त मोबाइल के साथ दबोचने में कामयाबी हासिल की। टीम अब घटना में शामिल अन्य आरोपित की तलाश में जुटी हुई है। पकड़ा गया आरोपित खुद की सगी बहन (आरोपित महिला) व भाई के साथ मिलकर पीड़ित को हनीट्रैप झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर पैसों की डिमांड कर रहे थे।
*पकड़ा गया आरोपित-*
हिमांशू पुत्र भगवानदीन निवासी ग्राम देवनियापुर बलभद्र तहसील सवाजपुर थाना पाली जिला हरदोई उ0प्र0
*बरामदगी-*
घटना में प्रयुक्त मोबाइल
*पुलिस टीम में,
1- SHO रानीपुर कमल मोहन भण्डारी
2- उ0नि0 विकास रावत
3- हे0कां0 गोपी चन्द
4- कां0 अरुण कैन्तुरा शामिल रहें।

More Stories
चारधाम यात्रा और पर्यटकों की भारी भीड़ के हरिद्वार में फर्जी ट्रैवल एजेंसियों पर परिवहन विभाग का ‘प्रहार’: बिना लाइसेंस संचालित केंद्रों पर सघन छापेमारी कर कसी नकेल।
बहादराबाद में तीन दिवसीय जिला स्तरीय आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का शानदार आगाज, पहले दिन 135 मरीजों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ, जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश ने किया शिविर का उद्घाटन,
बहादराबाद में तीन दिवसीय जिला स्तरीय आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का शानदार आगाज, पहले दिन 135 मरीजों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ, जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश ने किया शिविर का उद्घाटन,