पुलिस ने डॉक्टर की हत्या में शामिल तीन बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश घायल हुए हैं.
हरिद्वार:जनपद के जिला अस्पताल के संविदा चिकित्सक डॉ. गोपाल गुप्ता की हत्या में शामिल तीन आरोपियों का बीते देर रात बहादराबाद पुलिस से आमना-सामना हो गया. चेकिंग के दौरान रोकने पर आरोपियों ने पुलिस पर फायर झोंक दिया. जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी. घेराबंदी करने के बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया. आधी रात मौके पर पहुंचे पुलिस कप्तान प्रमेंद्र डोभाल ने घटनास्थल का जायजा लिया.बता दें कि बहादराबाद क्षेत्र की डिफेंस कॉलोनी में एक खेत में डॉक्टर का शव बरामद हुआ था. जिसकी पहचान डॉक्टर गोपाल गुप्ता निवासी लक्सर हरिद्वार के रूप में हुई थी. डॉक्टर जिला अस्पताल में पिछले एक साल से संविदा पर तैनात थे और 30 जनवरी को उनकी संविदा का अंतिम दिन था. इस मामले में पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने के साथ-साथ डॉक्टर गोपाल गुप्ता के मोबाइल कॉल डिटेल की जानकारी भी जुटाई. इस बीच जिला अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे चेक करने पर दो संदिग्ध डॉ. गोपाल गुप्ता के पीछे-पीछे जाते हुए नजर आए. बाद में यही दोनों संदिग्ध शहर के अन्य सीसीटीवी कैमरे में भी दिखाई दिए. पुलिस उनका हुलिया चिन्हित करते हुए तलाश में जुटी थी.
डॉ. गोपाल गुप्ता की हत्या का खुलासा करने का पुलिस पर लगातार दबाव बढ़ता जा रहा था. इस बीच मंगलवार देर रात संदिग्धों के बहादराबाद क्षेत्र में होने की सूचना मिली. बाइक से कलियर की तरफ से कोर कॉलेज की ओर आ रहे संदिग्धों को रोकने पर उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी. थानाध्यक्ष नरेश राठौड़ के नेतृत्व में शांतरशाह चौकी प्रभारी खेमेन्द्र गंगवार और कस्बा चौकी प्रभारी यशवीर नेगी समेत अन्य पुलिसकर्मियों की टीम ने घेराबंदी करते हुए बदमाशों को सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी. पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी. तीसरे आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल, एसपी सिटी पंकज गैरोला समेत अन्य अधिकारियों ने घटना की जानकारी लेते हुए पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की.पुलिस कप्तान प्रमेंद्र डोभाल ने डॉक्टर की हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने पर थानाध्यक्ष नरेश राठौड़ और उनकी टीम को शाबाशी दी. जिन आरोपियों के पैर में गोली लगी है, उनके नाम मुदस्सिर और समीर बताए जा रहे हैं।
एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने जानकारी देते हुए बताया कि 31 जनवरी को जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ गोपाल गुप्ता की हत्या कर शव को डिफेंस कॉलोनी के पास झाड़ियों में फेंक दिया गया था। चिकित्सक के पिता राजकुमार निवासी मेन बाजार लक्सर की तरफ से हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। छह टीमें हत्याकांड के खुलासे के लिए लगाई गई थी। लगातार हत्या करने वाले आरोपियों की तलाश की जा रही थी।
इसी क्रम में मंगलवार की देर रात बहादराबाद थानाध्यक्ष नरेश राठौड़ की अगुवाई में शांतरशाह चौकी प्रभारी खेमेंद्र गंगवार और बाजार चौकी प्रभारी यशवीर सिंह नेगी टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। तभी एक मोटरसाइकिल पर तीन संदिग्ध कलियर की ओर से कोर कॉलेज की तरफ आते दिखाई दिए। पुलिस के रोकने पर पीछे बैठे बदमाशों ने असलाह निकालकर पुलिस पर फायरिंग कर दी और खेतों की तरफ भाग निकले।
पुलिस टीम ने घेराबंदी कर जवाबी फायरिंग की, जिसमें दो बदमाशों के पैर में गोली जा लगी। एक को मौके पर पकड़ लिया गया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसएसपी ने बताया कि पूछताछ में तीनों बदमाशों ने 31 जनवरी को चर्चित डॉक्टर गोपाल हत्याकांड को अंजाम देने की बात कबूल की। आरोपियों के कब्जे से मृतक डॉक्टर की मोटरसाइकिल और अन्य सामान भी बरामद हुआ है। घायल बदमाश मुदस्सर और समीर निवासीगण देवबंद जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश के पैर में गोली लगी है। तीसरे बदमाश अशरफ निवासी गाजियाबाद उत्तर प्रदेश को मौके से गिरफ्तार किया गया है।
बाइट:-प्रमेन्द्र सिंह डोबाल,एसएसपी हरिद्वार।

More Stories
लगातार चौथे दिन भी जारी रहा नगर पालिका शिवालिकनगर का अतिक्रमण हटाओ अभियान… पालिका टीम ने अवैध रूप से सरकारी संपत्तियों पर लगाए गए बैनर एवं होर्डिंग हटाए… सड़क किनारे अवैध रूप से लगाए गए काउंटर, रेहड़ी/ठेले किए जब्त…
धोखाधड़ी के आरोपी को छुड़ाने के लिए यूपी पुलिस पर हमला…बाप को छुड़ाने के लिए बेटे ने दिखाई दबंगई, साथियों संग पुलिस वाहन पर किया हमला…ज्वालापुर पुलिस ने 3 आरोपी दबोचे, वाहन किए जब्त…
मनसा देवी हिल पहाड़ियाँ पर हो रहे भूस्खलन के उचित प्रबंधन को, उत्तराखंड भूस्खलन न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केंद्र की टीम ने किया स्थलीय निरीक्षण…