कोतवाली रानीपुर,एसएसपी के नेतृत्व में नशे के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का कड़क एक्शन,आगामी निकाय चुनाव के दृष्टिगत सतर्क हरिद्वार पुलिस ने पकड़ी शराब की खेप,चुनाव में खपाने के लिए रखी 21 पेटी अंग्रेजी/देशी शराब बरामद,स्कूटी से शराब तस्करी कर रहा था तस्कर, निशांदेही पर बरामद कराया शराब का जखीरा,प्रकाश में आए शराब पैडलर की तलाश जारी*
ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को सफल बनाने व आगामी निकाय चुनाव के मद्देनजर नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने हेतु एसएसपी हरिद्वार द्वारा दिए गए कड़े दिशा निर्देशों पर मुस्तैदी से काम करते हुए हरिद्वार पुलिस को लगातार सफलता मिली रही है।
इसी क्रम में रानीपुर पुलिस द्वारा शिवालिक नगर C ब्लॉक के पास मिलिट्री फार्म जाने वाले रास्ते से स्कूटी से शराब तस्करी करते हुए अभियुक्त दानिश को लगभग 03 पेटी देशी शराब के साथ दबोचा गया।
अभियुक्त द्वारा उक्त बरामद शराब विपिन पुत्र रामसिंह का होना बताया जो बड़ा शराब माफिया है। जिसके द्वारा आगामी निकाय चुनाव में खपाने के लिए भारी मात्रा में शराब इक्कठा की जा रही थी। विपिन कुमार पूर्व में भी कई बार जेल जा चुका हैl
अभियुक्त की निशांदेही पर शिवालिक नगर मिलिट्री फार्म के अन्दर खंडहर से 15 पेटी देशी व 03 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई।
रानीपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त दानिश व माफिया/तस्कर विपिन के विरूद्ध थाने पर मु0अ0सं0 24/25 धारा 60/72 आब0 अधि0 का अभियोग पंजीकृत किया गया। प्रकाश में आए अभियुक्त की तलाश जारी है।
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1- दानिश पुत्र स्व0 मुन्ना हाल निवासी काली के मकान पर किरायेदार मोहल्ला कड़च्छ कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार स्थाई निवासी ग्राम समादार दालमण्डी पुल के पास जनपद सहारनपुर उ0प्र उम्र-25 वर्ष
*बरामदगी-*
1- लगभग 18 देशी शराब
2- कुल 03 पेटी अंग्रेजी शराब
3- तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी
*पुलिस टीम-*
1- SHO रानीपुर कमल मोहन भण्डारी
2. SSI मनोहर सिंह रावत
3. उ0नि0 विकास रावत
4. हे0का0 गोपीचन्द
5. हे0का0 प्रदीप
6. का0 सन्दीप तोमर
7-का0 विवेक गुसाईं

More Stories
गंगनहर पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए गिरोह के तीन शातिर चोर दबोचे… चोरों के कब्जे से चोरी के 8 दोपहिया वाहन किए बरामद… एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में हुआ खुलासा…
कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…. कार्यों में देरी पर होगी सख्त कार्रवाई: मेलाधिकारी सोनिका,
एसएसपी नवनीत सिंह ने थाना बुग्गावाला का किया वार्षिक निरीक्षण…थाना परिसर, कर्मचारी बैरक की स्वच्छता व्यवस्था पर जताया संतोष, कार्यालय स्टाफ को दस्तावेज एवं रजिस्टरों को अपडेट रखने के दिए निर्देश…