एसएसपी के नेतृत्व में नशा तस्करी के खिलाफ हरिद्वार पुलिस की बड़ी कामयाबी,तस्करी रोकने के लिए निरंतर किए जा रहे प्रयास के बदौलत मिली सफलता,1500 ट्रामाडोल टेबलेट के साथ पुलिस टीम ने एक तस्कर दबोचा*
*नशे के खिलाफ जिलेभर में हरिद्वार पुलिस की कार्यवाही को मिल रहा जन सहयोग*
*जो भी नशा तस्करी करते पकड़ा गया उसे सलाखों के पीछे भेजेंगे- एसएसपी हरिद्वार*
एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा अवैध मादक पदार्थ (अवैध शराब/स्मैक/चरस/गांजा/आदि) तस्करों के विरुद्ध पूरे जनपद में चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना सिडकुल पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की।
नशा तस्करी के खिलाफ अभियान के लिए गठित टीमों ने दिनांक 03.05.2025 को कड़ी चैंकिंग करते हुए दवा चौक के पास से साकिर नामक युवक को 1500 अवैध टैबलेट (ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड) के साथ दबोचा। आरोपी के खिलाफ थाना सिडकुल पर मुकदमा अपराध संख्या 7/2025 धारा 8/22 NDPS एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया।
नशे के खिलाफ चौतरफा कार्यवाही से जहां एक ओर आमजन बेहद खुश हैं तो वहीं तस्करी में लिप्त असमाजिक तत्व परेशान हैं।
*विवरण आरोपित-*
साकिर पुत्र अली शेर निवासी रोशनाबाद मस्जिद के पास थाना सिडकुल हरिद्वार
*बरामदगी-*
1500 नशीली अवैध टैबलेट ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड
*पुलिस टीम-*
1. उप निरीक्षक महिपाल सैनी
2. कांस्टेबल कुलदीप डिमरी
3. कांस्टेबल कुलदीप

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,