चाइनीज मांझे पर हरिद्वार प्रशासन का शिकंजा, जिला प्रशासन ने की कई जगह छापेमारी
हरिद्वार में चाइनीज मांझे से युवक की मौत के बाद जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई तेज कर दी है। जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह और एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोभाल के निर्देश पर ज्वालापुर समेत कई क्षेत्रों में दुकानों और गोदामों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है।कार्रवाई के दौरान चाइनीज मांझा रखने वालों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है और दोषी दुकानों को सील किया जा रहा है। उपजिलाधिकारी अजय वीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पहले भी कई दुकानों को नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन इसके बावजूद कुछ दुकानदार चाइनीज मांझा बेचने से बाज नहीं आ रहे हैं। उन्होंने साफ कहा कि इस तरह की गतिविधियां किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।
प्रशासन ने जनता से अपील की है कि चाइनीज मांझे के खतरों को समझें और इसकी खरीद-फरोख्त या उपयोग की जानकारी मिलने पर तुरंत प्रशासन को सूचित करें। इस घातक मांझे की वजह से न केवल इंसानों बल्कि पक्षियों और पर्यावरण को भी भारी नुकसान हो रहा है।जिला प्रशासन का यह अभियान लगातार जारी रहेगा, जिससे हरिद्वार को इस खतरनाक मांझे से पूरी तरह मुक्त किया जा सके।
अजय वीर सिंह उपजिलाधिकारी हरिद्वार
शांतनु पाराशर , सी ओ ज्वालापुर

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,